विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Murder Case: साक्षी के पेट से बाहर आ गए थे कई अंग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आई साहिल की क्रूरता

By AgencyEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Sun, 04 Jun 2023 03:08 PM (IST)

आरोपित साहिल ने इतने खौफनाक तरीके साक्षी पर पर हमला किया था कि साक्षी के पेट के कई अंग बाहर लटक गए थे। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आरोपित साहिल ने उसे कई बार चाकू मारा और उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया।

साक्षी के पेट से बाहर आ गए थे कई अंग
साक्षी के पेट से बाहर आ गए थे कई अंग

नई दिल्ली, एएनआई। दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साक्षी हत्याकांड में एक से बढ़कर एक खुलासे सामने आ रहे हैं। नाबालिग लड़की के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि आरोपित साहिल ने इतने खौफनाक तरीके साक्षी पर पर हमला किया था कि साक्षी के पेट के कई अंग बाहर लटक गए थे। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आरोपित साहिल ने उसे कई बार चाकू मारा और उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया।

सिर की कई हड्डियां टूटी मिली

पीड़िता के शरीर पर चोट के कई निशान इस बात की पुष्टि करते हैं। साक्षी के सिर के हिस्से में कुछ हड्डियाँ भी दरारें और चोटों के साथ पाई गई हैं। सूत्रों ने कहा कि पीड़िता के शरीर पर चाकुओं के 16 घावों में से सबसे अधिक घाव कंधे से लेकर कूल्हे तक के क्षेत्र में मौजूद हैं। 

आंत सहित कई अंग निकल आए बाहर

आरोपित साहिल खान ने बड़ी ही क्रूरतापूर्ण तरीक से साक्षी पर हमला किया था। उसके शरीर में कई हड्डियाँ टूटी हुई हालत में पाई गई हैं। पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि साहिल ने इतने क्रूर तरीके से साक्षी पर हमला किया था कि नाबालिग के आंत सहित कई आंतरिक अंग बाहर आ गए। इस बीच पुलिस ने मौका-ए-वारदात से चाकू और जूते बरामद कर लिए हैं, जिसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है।

चाकुओं से वार कर की थी हत्या

बता दें कि 28 मई को दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल खान ने नाबालिग की कई बार चाकू मारकर हत्या कर दी थी और उसके सिर को एक बड़े पत्थर से कुचल दिया था। आरोपी को दिल्ली पुलिस ने 29 मई को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के पास से गिरफ्तार किया था। घटना के सीसीटीवी फुटेज में साहिल को कथित तौर पर लड़की पर चाकू से कई बार वार करते हुए दिखाया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।