विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में 1300 कैदियों की सजा में छूट, पांच की रिहाई; जेल में लगेंगे 1200 CCTV कैमरे

By Gautam Kumar MishraEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Wed, 16 Aug 2023 12:07 AM (IST)

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जेल में सजा काट रहे 1387 कैदियों को उनके अच्छे आचरण के आधार पर जेल ...और पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में 1300 कैदियों की सजा में छूट, पांच की रिहाई
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में 1300 कैदियों की सजा में छूट, पांच की रिहाई

पश्चिमी दिल्ली, जागरण संवाददाता। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जेल में सजा काट रहे 1387 कैदियों को उनके अच्छे आचरण के आधार पर जेल प्रशासन ने उनकी सजा में 15 से 25 दिनों की छूट देने की घोषणा की है। इनके अलावा पांच कैदियों को उनके अच्छे आचरण के आधार पर जेल प्रशासन से समय पूर्व रिहाई की घोषणा की है।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इन पांच कैदियों की सजा पूरी होने में कितने दिन का समय शेष रहा था। जनकपुरी डी ब्लॉक स्थित जेल मुख्यालय परिसर में महानिदेशक संजय बेनीवाल ने ध्वजारोह किया। ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कैदियों के लिए इन छूटों की घोषणा की।

जेल में प्रशासन कराता व्यवसायिक काेर्स

इस दौरान जेल में कैदियों के बीच किए जा रहे सुधारात्मक प्रयासों का भी उन्होंने जिक्र किया। कैदी जेल से निलकने के बाद समाज में सम्मान अर्जित कर सकें इसके लिए आत्मनिर्भरता जरूरी है। जेल प्रशासन कैदियों को विभिन्न तरह के व्यवसायिक काेर्स समय समय कराता रहता है।

48 शिक्षकों की जेल में है नियुक्ति

इसका महानिदेशक ने विशेष तौर पर जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार 48 प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षकों को कैदियों के लिए जेलाें में नियुक्त किया है। ये शिक्षक शिक्षा के साथ साथ कैदियों के बीच खेलकूद से जुड़ी गतिविधयों को बढ़ावा देंगे। जेल में करीब 1200 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे अलग अलग ब्लैक स्पाट पर लगाने की बात भी उन्होंने कही।

अंत में अपने संबोधन में उन्होंने तिहाड़ के हेड वार्डर योगेंद्र कुमार को राष्ट्रपति पदक के लिए चयनित किए जाने के लिए बधाई दी। इनके अलावा उत्कृष्ट कार्यों के लिए उप अधीक्षक सत्य वीर सिंह, सहायक अधीक्षक अंजना चौहान को भी पदक के लिए चयनित किए जाने की बधाई दी।