Move to Jagran APP

Delhi Politics News: बढ़ती महंगाई पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन

Delhi Politics News दिल्ली प्रदेश कांग्रेस और दिल्ली महिला कांग्रेस ने देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय पर एकत्र होकर भाजपा मुख्यालय की ओर कूच किया।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 01:05 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 04:53 PM (IST)
Delhi Politics News: बढ़ती महंगाई पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन
प्रदर्शन से पहले पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय पर एकत्र होकर भाजपा मुख्यालय की ओर कूच किया।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस और दिल्ली महिला कांग्रेस ने देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय पर एकत्र होकर भाजपा मुख्यालय की ओर कूच किया।

loksabha election banner

पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों में भाजपा तथा महंगाई विरोधी नारे लिखी तख्तियां ली हुई थीं और ‘मोदी सरकार का यह खेल-महंगी गैस, महंगा तेल’, ‘भाजपा की सरकार जब से आई, महंगाई लाई’, ‘महंगाई का खेल, सिलेंडर उछला-महंगी रेल’, जैसे नारे लगा रहे थे। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने अपने सिर पर गैस सिलेंडर ले रखा था। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार के राज में तेल कंपनियां बेलगाम हो गई हैं। दुनिया के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब आधे महीने से भी अधिक से प्रतिदिन पेट्रोल, डीजल के दरों में लगातार वृद्धि हो रही है और पिछले सवा महीने में गैस सिलेंडर पर 125 रुपए की वृद्धि के साथ सिलेंडर 819 रुपए का हो गया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली वासियों को राहत देने के लिए कोई पहल नहीं कर रहे हैं। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल, जयकिशन, शिवानी चोपड़ा, प्रदेश महिला अध्यक्ष अमृता धवन, जिला अध्यक्ष हरी किशन जिंदल, रवि जैन इत्यादि भी मौजूद रहे।

युवा कांग्रेस ने पेट्रोलियम मंत्रालय के बाहर किया प्रदर्शन 

भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी के नेतृत्व में पेट्रोलियम मंत्रालय के बाहर बढ़ती मंहगाई, पेट्रोल डीजल व गैस सिलेंडर की कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जब विपक्ष में थी तो पेट्रोल डीजल और रसोई गैस में ₹5 रुपये की वृद्धि पर सड़कों पर प्रदर्शन करती हुई दिखती थी जबकि आज जब चौतरफा महंगाई की मार है तो सब मौन हैं। 

दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि हम यह मांग करते हैं कि बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए और एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी को वापस करके महंगाई और मंदी से जूझ रहे जनमानस को राहत दी जाए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.