विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Politics: AAP ज्वाइन करने वाले पार्षदों ने की घर वापसी, 24 घंटों में ही वापस थामा कांग्रेस का हाथ

By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
Published: Sat, 10 Dec 2022 07:55 AM (IST)

Delhi MCD Election 2022 के बाद रोमांच बना हुआ है। नतीजों के दो दिन बाद ही कांग्रेस से चुने गए ...और पढ़ें

24 घंटों में ही वापस कांग्रेस ज्वाइन कर ली है।
24 घंटों में ही वापस कांग्रेस ज्वाइन कर ली है।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election 2022) का रोमांच अभी बरकरार है। पार्षदों के चुने जाने के बाद महापौर पद के लिए राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। नतीजों के दो दिन बाद ही कांग्रेस से चुने गए दो पार्षदों ने AAP का दामन थाम लिया था। अब इन्हीं पार्षदों ने घर वापसी करते हुए फिर से कांग्रेस ज्वाइन कर ली हैं।

इन पार्षदों ने थामा हाथ

कांग्रेस से चुने गए बृजपुरी वार्ड के पार्षद नाजिया खातून और मुस्तफाबाद वार्ड से जीत दर्ज करने वाली पार्षद सबिला बेगम ने AAP की ज्वाइन की थी। 24 घंटों में ही वापस कांग्रेस ज्वाइन कर दोनों पार्षद चर्चा का केंद्र बन गई है। 

बता दें कि MCD चुनाव में नाजिया खातून ने 9639 वोट हासिल किए थे। उन्होंने AAP की उम्मीदवार अरफीन नाज को चुनाव में पटखनी दी है जिन्हें 7521 वोट मिले थे। वहीं, मुस्तफाबाद वार्ड से जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस की सबिला बेगम ने AIMIM की उम्मीदवार सरबरी बेगम को हराया। पार्षद सबिला को 14921 वोट मिले थे। वहीं, सरबरी को  8339 वोट मिले थे।

7 दिसंबर को आए थे नतीजे

Delhi MCD Election 2022 के नतीजे 7 दिसंबर को सबके सामने आए थे, जिसमें आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। AAP को 134 सीटें और भाजपा को 104 सीटें मिली थी। इस चुनाव के बाद महापौर पद के लिए गहमागहमी तेज हो गई थी। लेकिन भाजपा द्वारा महापौर पद के लिए कदम पीछे खींचें जाने के बाद अब मेयर पद के लिए तस्वीर साफ होते दिख रही है। 

चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली ने अपने बेटे को सफाई की जिम्मेदारी दी है। दरअसल, AAP ने भाजपा के खिलाफ स्वच्छता के मुद्दे को लेकर ही आवाज उठाई थी। अब चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पार्टी के सामने दिल्ली की साफ-सफाई कराने की चुनौती है।  

यह भी पढ़ें- Delhi Politics: पार्षदों के बाद मेयर पद के लिए बिछी बिसात, दो उपमहापौर नियुक्त करने की तैयारी में जुटी AAP

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।