विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Politics: जेल से दिल्ली सरकार चलाने के बयान पर भाजपा का हमला, कहा- मुख्यमंत्री गिरफ्तारी से डरे हुए हैं...

By Santosh Kumar SinghEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Fri, 17 Nov 2023 11:58 PM (IST)

दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से सरकार चलाने की बात को लेकर कहा ...और पढ़ें

जेल से दिल्ली सरकार चलाने को लेकर भाजपा का हमला
जेल से दिल्ली सरकार चलाने को लेकर भाजपा का हमला

HighLights

  1. AAP कार्यकर्ताओं में उत्साह नहीं -भाजपा
  2. केजरीवाल ने AAP कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाने को कहा

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बार-बार बोल रहे हैं कि गिरफ्तार होने के बाद वह जेल से सरकार चलाएंगे। उनकी पार्टी के नेता भी इस तरह के बयान दे रहे हैं। इससे लगता है कि आप नेताओं को यकीन है कि जांच एजेंसियों के पास केजरीवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के साक्ष्य उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री को गिरफ्तारी की चिंता सता रही- भाजपा

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यही कारण है कि मुख्यमंत्री गिरफ्तारी की चिंता सता रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में केजरीवाल की चिंता झलक रही थी। कार्यकर्ताओं में कोई उत्साह नहीं था। भ्रष्टाचार के लग रहे आरोप के कारण उनका अपने कार्यकर्ताओं से जुड़ाव समाप्त हो रहा है।

घोटाला करने में यह अन्य पार्टियों को पीछे छोड़ दी है। दिल्ली व पंजाब में आप सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। कई मामलों की जांच चल रही है। आने वाले दिनों में कई अन्य आप नेताओं की गिरफ्तारी होगी।

जेल से सरकार चलाने को लेकर रायशुमारी करेंगे केजरीवाल

बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- वे दिल्ली में हर घर में जाएं और लोगों को भाजपा की साजिशों के बारे में बताएं और सुनिश्चित करें कि उन्हें सफलता न मिले। वे हर घर में लोगों से पूछें कि क्या वे चाहते हैं कि केजरीवाल गिरफ्तार होने की स्थिति में भी वह जेल से मुख्यमंत्री के रूप में काम करते रहें या उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

केजरीवाल बोले- मुख्यमंत्री पद की कोई लालसा नहीं

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री पद की कोई लालसा नहीं है। मैं शायद दुनिया का पहला मुख्यमंत्री हूं, जिसने 49 दिनों तक पद पर रहने के बाद भी बिना किसी के कहने पर इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि हमारे चार नेता आज जेल में हैं। वे हम सबके लिए एक प्रेरणा हैं। जेल जाने से मत डरिए। अगर संजय सिंह और मनीष सिसोदिया आज पार्टी छोड़ देंगे, तो वे 24 घंटे के भीतर जेल से बाहर होंगे।

यह भी पढ़ें- Delhi Traffic Advisory: छठ पूजा को लेकर दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर जानें से बचें; होगी दिक्कत