यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Murder Case: डांट नाराज कर्मी ने की ढाबा मालिक और उनके बेटे की हत्या, पंजाब से गिरफ्तार आरोपी ने किया खुलासा
नबी करीम इलाके में दोहरे हत्याकांड के आरोपी को टीम ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान ...और पढ़ें

HighLights
- डांट नाराज कर्मी ने की ढाबा मालिक और उनके बेटे की हत्या
- मालिक की डांट और मारपीट से नाराज था आरोपी
एएनआई, नई दिल्ली। राजधानी के नबी करीम इलाके में ढाबा कारोबारी और उनके छह वर्षीय बेटे की गला काट कर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि नबी करीम इलाके में दोहरे हत्याकांड के आरोपी को टीम ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सोनू निवासी मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई है, जो कि ढाबे पर एक कर्मचारी के रूप में काम करता था।
मालिक की डांट और मारपीट से नाराज था कर्मी
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने अनुज और उनके बेटे की हत्या इसलिए की, क्योंकि मालिक ने उसे डांटा था। जिससे वह नाराज था और उसने मलिक की हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि सोनू ने कथित तौर पर अनुज और रौनक की गला काटकर हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक, उन्हें घटना की जानकारी देने के लिए एक पीसीआर कॉल से मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को ढाबा अंदर से बंद मिला। ढाबे में घुसने पर उन्होंने देखा कि अनुज और रौनक खून से लथपथ पड़े हैं और उनका गला कटा हुआ है।
यह भी पढ़ें: Delhi Crime: लड़की के साथ पार्क में बैठा था युवक, तभी दोस्त के साथ आ धमका युवती का भाई; फिर चाकू से गोद डाला
वारदात के बाद फरार होने पर हुआ पुलिस को शक
पुलिस ने कहा कि सोनू को अक्टूबर की शुरुआत में अनुज ने काम पर रखा था, लेकिन एक बार किसी मुद्दे पर अनुज ने उसकी पिटाई कर दी थी, जिसके बाद उसके मन में मालिक के प्रति गुस्सा पैदा हो गया। घटना वाले दिन भी अनुज ने सोनू को डांटा था, जिसके बाद सोनू ने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस जांच में अपराध के बाद फरार होने पर हत्याकांड में सोनू मुख्य संदिग्ध के रूप शक के घेरे में था।
