विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Swati Maliwal के आरोपों की सच्चाई आएगी सामने, CCTV फुटेज और डीवीआर जब्त; FSL बताएगी छेड़छाड़ हुई या नहीं

Published: Sat, 18 May 2024 09:51 AM (IST)Updated: Sat, 18 May 2024 09:58 AM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास में मारपीट और छेड़छाड़ की आप सांसद स्वाति मालीवाल की शिकायत पर गुरुवार ...और पढ़ें

पुलिस के साथ सीएम आवास पहुंची थीं स्वाति मालीवाल। जागरण
पुलिस के साथ सीएम आवास पहुंची थीं स्वाति मालीवाल। जागरण

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम आवास में हुई बदसलूकी मामला बेहद गर्मा गया है और इस पर सियासत भी चरम पर है। गुरुवार को स्वाति की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में है।

जहां गुरुवार देर रात स्वाति की एफआईआर और मेडिकल हुआ। वहीं सुबह ही पुलिस उनका बयान दर्ज कराने उन्हें लेकर तीस हजारी कोर्ट पहुंची।

दोपहर होते-होते दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक टीम सीएम आवास पर सुबूत जुटाने पहुंची और शाम तक पुलिस ने क्राइस सीन भी रीक्रिएट किया। 

जब्त किया सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और डीवीआर

इसी दौरान पुलिस ने सीएम आवास में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और डीवीआर को जब्त कर लिया है। यह काम पुलिस ने फोरेंसिक टीम के सामने किया।

अब पुलिस इसे जांच के लिए एफएसएल को भेजेगी। जांच से पता चलेगा कि घटना के बाद फुटेज के साथ छेड़छाड़ की गई है अथवा नहीं। अगर छेड़छाड़ की बात सामने आएगी तब मुकदमे में पुलिस सुबूत मिटाने की धारा भी जोड़ेगी।

पुलिस कर रही इन बातों का पता

पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि मुख्यमंत्री के निजी सहायक विभव कुमार जब स्वाति मालीवाल की पिटाई कर रहे थे तब मुख्यमंत्री वहां थे या नहीं।

अगर उनकी मौजूदगी का पता लगेगा तब पुलिस उन्हें भी केस में आरोपित बना सकती है। उधर विभव की तलाश में दिल्ली पुलिस की कई टीम दिल्ली और पंजाब में छापेमारी कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।