महिला को गंदे मैसेज भेजने के मामले में जागी पुलिस, मंत्रालय की सख्ती के बाद जांच शुरू
गृह मंत्रालय के द्वारा सख्ती के बाद दिल्ली पुलिस ने एक बहुत ही संवेदनशील मामले में जांच शुरू की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। गृह मंत्रालय के द्वारा सख्ती के बाद दिल्ली पुलिस ने एक बहुत ही संवेदनशील मामले में जांच शुरू की है। यह मामला महिला को फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजने से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस से एक महिला ने शिकायत की कि उसे एक शख्स गंदे-गंदे मैसेज भेज रहा है। इसके बाद महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने पहले फेसबुक से उस शख्स के बारे में पूरी जानकारी मांगी।
इस मामले में दिल्ली पुलिस पर यह भी आरोप है कि उसने बिना प्रोटोकॉल के नियमों को मानते हुए सीधे अमेरिकी न्याय विभाग से संपर्क कर सारी जानकारी उस महिला को सौंप दी। जब अमेरिकी न्याय विभाग को इस लीक मैसेज का पता चला तब उसने भारत के गृह मंत्रालय से पूरी जानकारी मांगी। इस पर गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से इस मामले में पूरी रिपोर्ट सौंपने को कहा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमेरिकी न्याय विभाग ने गृह मंत्रालय से इस मामले में शिकायत की है। यह मामला 2017 का है। इसमें एक महिला रोहिणी थाने में पुलिस से शिकायत में कहती है कि उसे कोई शख्स फेसबुक पर गंदे-गंदे मैसेज भेज रहा है। वह सारे मैसेज फेसबुक के मैसेंजर से भेज रहा था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
इसके बाद दिल्ली पुलिस ने सीधे अमेरिकी न्याय विभाग को सीधे संपर्क साध कर आइपी एड्रेस की मांग की। गृह मंत्रालय के अनुसार यही प्रोटोकॉल का उल्लंघन था जिसमें पुलिस से रिपोर्ट की मांग की गई है। इसके बाद यह भी खुलासा हुआ कि जब फेसबुक से जानकारी मिली तब उसे उन मैसेज को सीधे महिला के शेयर किया गया बल्कि उसका गलत इस्तेमाल भी किया गया। गृह मंत्रालय ने इससे मामले में प्रोटोकॉल उल्लंघन से नाराज है।