सांसद हनी ट्रैप मामले में दूसरी गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड है अजय पाल
अजय ने ही सांसद पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को सीसीटीवी कैमरा मुहैया कराया था। नेताओं को जाल में फंसाने में इसका अहम रोल होता था।
नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली पुलिस ने सांसद हनी ट्रैप केस में शनिवार सुबह दूसरी गिरफ्तारी की है। पकड़े गए आरोपी ने ही महिला को सीसीटीवी कैमरा और अन्य सामान मुहैया करवाया था। आरोपी का नाम अजय पाल है।अजय मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बड़ौत का रहने वाला है। अजय ने ही सांसद पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को सीसीटीवी कैमरा मुहैया कराया था। नेताओं को जाल में फंसाने में इसका अहम रोल होता था।
पढ़ें पूरा मामला
मई महीने की शुरूआत में गुजरात से भाजपा सांसद केसी पटेल ने एक महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। सांसद ने शिकायत में बताया कि वह हनी ट्रैप का शिकार हो गए हैं। आरोपी महिला उनसे पांच करोड़ रुपये मांग रही है। शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने महिला के खिलाफ FIR दर्ज की थी।
बनाया सेक्स टेप
आरोपों के मुताबिक, महिला ने सांसद को अपने घर बुलाकर उनका सेक्स टेप बनाया था। टेप को सार्वजनिक न करने के एवज में वह रुपयों की मांग कर रही थी।
यूपी से जुड़े तार
महिला ने सांसद पर कई बार रेप करने का आरोप लगाया। महिला ने अपने बचाव में सेक्स टेप बनाने की बात कही। केस की जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को पता चला कि यह महिला ब्लैकमेलिंग के किसी गैंग से जुड़ी है।इनके गैंग में एक अन्य लड़की और मुजफ्फरनगर निवासी एक बदमाश भी शामिल है।
ब्लैकमेल का धंधा
ब्लैकमेलर महिला इससे पहले करीब 25 नेताओं और बिजनेसमैन को हनी ट्रैप के जरिए ब्लैकमेल कर चुकी है।सूत्रों की मानें तो इसने उत्तराखंड सरकार में मंत्री हरक सिंह रावत और एमपी शादीलाल बत्रा को भी ब्लैकमेल किया था। इन दोनों मामलों में सफदरजंग पुलिस स्टेशन और तिलकमार्ग थाने में FIR दर्ज हुई थी।
यह भी पढ़ें: अश्लील वीडियो बनाकर मां को किया ब्लैकमेल, बेटी के साथ किया दुष्कर्म
यह भी पढ़ें: घरेलू कलह से परेशान होकर कांस्टेबल ने की खुदकुशी, पत्नी करती थी शक