Coroanvirus: लॉकडाउन में ना निकले बाहर, दिल्ली पुलिस ड्रोन से कर रही निगरानी
लॉकडाउन के दौरान लोग घरों में रहें इसके लिए दिल्ली सरकार से लेकर दिल्ली पुलिस हर तरह की व्यवस्था कर रही है। अब दिल्ली पुलिस ड्रोन से इलाके कि निगरानी कर रह है।
नई दिल्ली, एएनआइ। लॉकडाउन के दौरान लोग घरों में रहें इसके लिए दिल्ली सरकार से लेकर दिल्ली पुलिस हर तरह की व्यवस्था कर रही है। अब ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली पुलिस ड्रोन से इलाके कि निगरानी कर रही है। एएनआइ से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के दरियागंज इलाके में लॉकडाउन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पुलिस यह बात पूरी तरह सुनिश्चित करना चाह रही है कि लोग लॉकडाउन के दौरान घरों से ना निकलें। सरकार के आदेशों का पूरी तरह से पालन करें।
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को भी लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की। कुल 3954 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं 481 गाड़ियों को जब्त किया गया है। इधर लोगों को कही आने जाने में परेशानी ना हो इसके लिए 872 पास जारी किए गए हैं।