यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चाणक्यपुरी में तेज रफ्तार कार ने रैपिडो बाइकर को मारी टक्कर, घायल को बीच सड़क छोड़ चालक फरार
दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में एक रैपिडो बाइक चालक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और चालक फरार ...और पढ़ें

HighLights
- चाणक्यपुरी में रैपिडो चालक को टक्कर मारी|
- तेज रफ्तार कार चालक मौके से फरार|
- दिल्ली पुलिस सीसीटीवी से कर रही है जांच|
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। चाणक्यपुरी इलाके में एक रैपिडो बाइक चालक को एक तेज रफ्तार कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। किसी राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं पीसीआरकर्मी ने घायल को इलाज के लिए आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं, जिसकी पहचान सौरभ के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल फरार कार चालक की पहचान कर रही है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 42 वर्षीय सौरभ अपने परिवार के साथ करावल नगर इलाके में रहते हैं। वह बुराड़ी में एक कंपनी में अकाउंटेंट के तौर पर काम करते हैं।
इसके अलावा सुबह और शाम के वक्त रैपिडो बाइक भी चलाते हैं। 25 अगस्त की रात को नारायणा में सवारी छोड़ बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे।
रात करीब 10:30 बजे वह वंदे मातरम मार्ग बुद्धा गार्डन गेट नंबर 2 के पास पहुंचे ही थे तभी पीछे से एक तेज रफ्तार में गाड़ी वाला आया और उन्हें टक्कर मार फरार हो गया, जिससे वह बेहोश हो गए। किसी राहगीर ने पुलिस को काल कर घटना की जानकारी दी।
पीसीआर वाले घायल को लेकर आरएमएल अस्पताल पहुंचे। बाद में उन्हें होश आया तो पता चला कि वह आरएमएल अस्पताल में भर्ती हैं। गंभीर चोट लगने के कारण उनका उस वक्त बयान नहीं हो पाया था। बाद में उनके बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, अभी तक फरार गाड़ी वाला पुलिस पता नहीं कर सकी है।
