विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कानून व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में हौज काजी इलाके से 2 लोग गिरफ्तार, फिर से खुली दुकानें

By Mangal YadavEdited By:
Published: Tue, 02 Jul 2019 01:19 PM (IST)

दिल्ली के हौज काजी इलाके में कानून व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

कानून व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में हौज काजी इलाके से 2 लोग गिरफ्तार, फिर से खुली दुकानें
कानून व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में हौज काजी इलाके से 2 लोग गिरफ्तार, फिर से खुली दुकानें

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली के हौज काजी इलाके में कानून व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक नाबालिग को भी  पकड़ा गया हैैै। पुलिस का पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था खराब करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। इस मामले में अभी और लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।

सोमवार को हुए बवाल के बाद मंगलवार को मार्केट एसोसिएशन और प्रशासन के बीच मीटिंग होने के बाद यहां की दुकानें दोबारा से खोल दी गई हैं। इससे पहले दुकानें बंद कर दी गई थी।

लाल कुआं इलाके में केंद्रीय मंत्री ने लिया कानून व्यवस्था का जायजा
केंद्रीय मंत्री और इलाके के सांसद डॉक्टर हर्षवर्द्धन ने मंगलवार को लाल कुआं इलाके में कानून व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि वे इस घटना से आहत हैं। दूसरे पक्ष से भी हमारी बात हुई है कि इलाके में शांति बनाए रखने की हर सम्भव मदद करे। इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नही जाएगा।

ऐसे शुरू हुआ था विवाद
दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में रविवार रात स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के बाद दो संप्रदाय के लोगों में झड़प हो गई। इस बीच, स्कूटी चालक के साथ उन्मादी हिंसा की अफवाह फैल गई। एक संप्रदाय के सैकड़ों लोगों ने हौजकाजी थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने उनको शांत कराते हुए थाने से हटाया।

इसके बाद भीड़ ने दूसरे संप्रदाय के लोगों के घरों पर हमला बोल दिया। वहां स्थित एक धार्मिक स्थल की इमारत में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला, लेकिन सोमवार को फिर दोनों संप्रदायों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पूरे दिन नारेबाजी चलती रही। इस बीच, इलाके के सारे प्रमुख बाजार बंद रहे। वहीं अलग-अलग स्थानों पर पत्थरबाजी भी हुई, जिसमें आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कई लोग घायल भी हुए हैं। तनाव को देखते हुए पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया।
 

दिल्ली-NCR की ताजा व महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।