विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से 5 आतंकियों को दबोचा

Published: Thu, 11 Sep 2025 08:30 AM (IST)

आगामी त्योहारी सीजन में एनसीआर को दहलाने की साजिश रच रहे पांच आतंकियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की है। (तस्वीर सौ.- जागरण )
दिल्ली पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की है। (तस्वीर सौ.- जागरण )

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की सूचना पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन और आतंकी को गिरफ्तार किया है। इनमें एक दिल्ली, एक मध्य प्रदेश और एक को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है।

अब तक कुल पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों अभी भी दिल्ली, मुंबई, मध्य प्रदेश, हैदराबाद और झारखंड में छापेमारी कर रही है।

दिल्ली से आफताब और सूफियान और रांची से दानिश गिरफ्तार गया है। आफताब और सूफियान मुंबई के रहने वाले हैं। मुंबई में इनके ठिकानों पर भी स्पेशल सेल ने रेड की है। दोनों से हथियार और बम बनाने का सामान बरामद हुआ है।

रांची से दानिश को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया था। दानिश के ठिकाने से भी केमिकल और बम बनाने का सामान बरामद हुआ था।

ये मॉड्यूल दिल्ली एनसीआर में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा था। गिरफ्तार आतंकियों में दो दिल्ली- एक मध्यप्रदेश, एक हैदराबाद और एक झारखंड से गिरफ्तार किया गया है। पांच अभी भी हिरासत में है।

गिरफ्तार अशरफ दानिश उर्फ अशहर दानिश और आफताब आतंकी मॉड्यूल गजवा-ए-हिंद के लिए मुस्लिम युवाओं को जिहादी बनाते थे और देश के खिलाफ आतंकी गतिविधियां करने के लिए तैयार करते थे।

उनके तार पाकिस्तानी आतंकी संगठन व खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी जुड़े होने के सुबूत मिले हैं। इस आधार पर आठ अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे स्पेशल सेल, एनआईए व आइबी समेत अन्य केंद्रीय एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

(एएनआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- मुस्लिम बहुल इलाके में रहकर युवाओं को जिहादी बनाने में जुटा था आफताब, कई और आतंकियों की हो सकती है गिरफ्तारी

यह भी पढ़ें- दिल्ली को दहलाने की थी साजिश, पाकिस्तानी आतंकी संगठन और आईएसआई से जुड़े मॉड्यूल के तार