दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल को नहीं दी शकूर बस्ती में जनसभा करने की अनुमित, भड़की AAP
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शकूरपुर बस्ती में जनसभा नहीं कर पाएंगे। दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल को जनसभा करने की अनुमति नहीं दी है।
नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शकूर बस्ती में जनसभा नहीं कर पाएंगे। दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल को जनसभा करने की अनुमति नहीं दी है। पुलिस ने केजरीवाल की रैली को यह कहकर अनुमित देने से इनकार कर दिया कि यह बहुत भीड़भाड़ वाला इलाका है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि जिस ग्राउंड पर केजरीवाल की रैली प्रस्तावित है वहां पर जगह नहीं है। इसलिए जनसभा के लिए अनुमति नहीं दी जा सकती।
शकूर बस्ती में केजरीवाल की होने वाली जनसभा की अनुमति नहीं मिलने पर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है।
आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से दिल्ली पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है। पार्टी का कहना है कि इससे संबंधित जो भी पुलिस अधिकारी दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
रैली के लिए अनुमति नहीं मिलने से नाराज आम आदमी पार्टी ने अपनी आधिकारिक ट्विटर पर भाजपा को घेरा है। आप का कहना है कि अगर भाजपा को केजरीवाल की रैली से इतना ही डर लग रहा है तो उसे पहले ही हार मान लेनी चाहिए।