यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Crime: कुख्यात अपराधी कश्मीरी गेट से गिरफ्तार, नशे की लत के लिए करता था वारदात
दिल्ली पुलिस ने कश्मीरी गेट इलाके में गश्त के दौरान मोहम्मद मोमिन नामक एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

HighLights
- कुख्यात अपराधी कश्मीरी गेट से गिरफ्तार
- आरोपी के पास से अवैध हथियार बरामद
- नशे की लत के लिए करता था अपराध
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में अपराध की फिराक में घूम रहे कुख्यात बदमाश को कश्मीरी गेट पुलिस थाने की गश्ती टीम ने गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मोहम्मद मोमिन के रूप में हुई है जो आवारागर्द है और पहले भी विभिन्न थानों में लूटपाट, झपटमारी आदि के 14 मामलों में शामिल रहा है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से एक कट्टा, एक कारतूस और एक चोरी का मोबाइल फोन और एक चोरी की स्कूटी बरामद हुई है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी से वाहन चोरी और मोबाइल चोरी के दो मामले सुलझाने का दावा किया है।
उपायुक्त राजा बांठिया के मुताबिक, 25 अगस्त की मध्य रात्रि कॉन्स्टेबल सचिन और अभितोष कुमार थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल गश्त कर रहे थे। रात 02:30 बजे खोया मंडी के पास उन्हें बिना हेलमेट के एक स्कूटी पर सवार दिखा, जिसने पुलिसकर्मियों को देख भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। उसकी तलाशी में अवैध हथियार बरामद हुआ।
यह भी पढ़ें- Delhi: कनॉट प्लेस पर बाउंसरों की दबंगई, वकीलों को बुरी तरह पीटा; रेस्टोरेंट में मची भगदड़
वहीं, पूछताछ में उसने बताया कि वह लंबे समय से नशे और शराब का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए वह लूट, झपटमारी आदि जैसे अपराध करता था।
