विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: YouTuber ने स्कूल मालिक को धमकी देकर मांगी एक करोड़ की रंगदारी, इस तरह चढ़ा पुलिस के हत्थे

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Thu, 02 Mar 2023 05:30 PM (IST)

दिल्ली पुलिस ने एक 25 वर्षीय यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी स्कूल मालिक से एक ...और पढ़ें

YouTuber ने स्कूल मालिक को धमकी देकर मांगी एक करोड़ की रंगदारी
YouTuber ने स्कूल मालिक को धमकी देकर मांगी एक करोड़ की रंगदारी

नई दिल्ली, पीटीआई। दिल्ली पुलिस ने एक 25 वर्षीय यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी स्कूल मालिक से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांग रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी दक्षिणपूर्वी दिल्ली के भोगल में रहता था, जिसका ऑफिस जामिया नगर के बाटला हाउस में है। आरोपी का एक यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर वो शॉर्ट वीडियो बनाता था।

बाटला हाउस के रही रहने वाले एक अधेड़(49) ने 27 फरवरी को को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में शिकायत दी, जिसमें उसने कहा कि उसे फहाद नाम से कॉल आया और रंगदारी मांगी।

27 फरवरी को बाटला हाउस निवासी 49 वर्षीय पीड़िता ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसे फहद नाम के एक व्यक्ति ने जबरन रंगदारी के लिए फोन किया था।

ठिकाना बदलता रहा आरोपी

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) राजेश देव ने कहा कि जब मोबाइल नंबर को निगरानी (सर्विलांस) में रखा गया, तो पता चला कि आरोपी अपना ठिकाना पुलिस ने पाया कि आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को जंगपुरा से गिरफ्तार कर लिया गया।

धमकी देने वाला मोबाइल बरामद

राजेश देव ने कहा कि आरोपी की तलाशी में उससे मोबाइल भी बरामद हो गया, जिससे उसने धमकी भरे कॉल किए थे। शाहिद ने खुलासा किया कि वह 2014 से एक हत्या के मामले में जेल में बंद फहाद के संपर्क में था।

फहाद ने उससे कहा था कि वह किसी अमीर आदमी के बारे में पता लगाए, जिससे फिरौती मांगी जा सके। इसके बाद एक बिल्डर के बारे में जानकारी मिली, जो एक स्कूल चलाता था। इसके बाद शाहिद ने व्यक्ति को कॉल करके उसे जान से मारने की धमकी दी और एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।

पुलिस ने कहा कि शाहिद पर पहले से नौ मामल दर्ज हैं। जिसमें धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, स्नैचिंग और जबरन वसूली शामिल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।