दिल्ली से दो अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में कारतूस बरामद
दिल्ली पुलिस ने दो अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। ये गिरफ्तारी कल्याणपुरी इलाके से की गई है।
By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 21 Jun 2019 10:19 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 10:19 PM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली पुलिस ने दो अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। ये गिरफ्तारी कल्याणपुरी इलाके से की गई है। आरोपितों के पास से भारी मात्रा में कारतूत बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपितों के पास से 7.75 मिमी के 375 जिंदा कारतूस और 0.315 बोर के 175 जिंदा कारतूस (कुल 550 लाइव कारतूस) बरामद किए गए हैं।
फिलहाल दोनों तस्करों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि ये कारतूत कहां पर सप्लाई किया जाने वाला था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें