विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: स्पेनिश एक्टर का फर्जी Instagram अकाउंट बना फंसाई युवतियां, अश्लील तस्वीरों से करता ब्लैकमेल; गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Wed, 12 Oct 2022 11:49 PM (IST)

Delhi Police इंस्टाग्राम पर स्पेनिश अभिनेता मनु रियोस की फर्जी प्रोफाइल बनाकर पहले युवतियों से दोस्ती गांठता था। उसके बाद ...और पढ़ें

स्पेनिश अभिनेता की फर्जी प्रोफाइल से युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार।
स्पेनिश अभिनेता की फर्जी प्रोफाइल से युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। इंस्टाग्राम पर स्पेनिश अभिनेता मनु रियोस की फर्जी प्रोफाइल बनाकर पहले युवतियों से दोस्ती गांठता था। उसके बाद बातों में फंसाकर उनकी निजी तस्वीरें हासिल कर लेता था। फिर उन तस्वीरों को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर देने की धमकी देकर उगाही करता था।

आखिरकार उसके काले कारनामों की पोल खुल गई और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस तरह युवतियों को ब्लैकमेल कर उगाही करने में लिप्त उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले अब्बुजर रहमान को उत्तरी जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब्बुजर रहमान गाजियाबाद के एलआर कालेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है।

20 से ज्यादा युवतियों को बनाया शिकार

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि उसने अब तक 20 युवतियों को अपना शिकार बना चुका है। इनमें अधिक संख्या में हिंदू युवतियां हैं। हालांकि, पुलिस को अभी कुछ ही युवतियों की शिकायत मिली है। फिलहाल पुलिस आरोपित से बरामद दो मोबाइल फोन की जांच कर पीड़ितों के बारे में पता लगा रही है।

युवतियों की मिलीं अश्लील तस्वीरें

आरोपित से पुलिस को मोबाइल फोन का मेमोरी कार्ड भी मिला है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। उसमें युवतियों की अश्लील तस्वीरें आदि हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि प्रताड़ित की गई युवतियों की संख्या कितनी है और कहां की रहने वाली हैं।

उत्तरी जिले के डीसीपी सागर सिंह कलसी के मुताबिक, चांदनी चौक इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय युवती नोएडा में एक बीपीओ में काम करती है। उनकी शिकायत गृह मंत्रालय के साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के जरिये साइबर सेल थाने को मिली थी।

इंस्टाग्राम पर मिला शख्स

शिकायत में बताया गया कि उन्हें इंस्टाग्राम पर एक शख्स मिला, जिसने खुद को स्पेनिश अभिनेता मनु रियोस बताया। इसके बाद दोनों इंस्टाग्राम पर चैटिंग करने लगे। पीड़िता ने आरोपित के कहने पर अपनी कुछ निजी तस्वीरें उसे भेज दीं। आरोपित ने उन फोटो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर देने की धमकी देकर पैसे मांगने लगा।

ये भी पढ़ें- NGT ने दिल्ली सरकार से मांगा 900 करोड़ का हर्जाना, पीठ ने कहा- नागरिक आपातकालीन स्थिति का नहीं कर सकते सामना

ऐसे करता था ब्लैकमेल

पीड़िता ने पैसे देने से मना कर दिया, तो उसने उनकी निजी तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दीं। मामले की जांच के लिए एसएचओ पवन तोमर के नेतृत्व में इंस्पेक्टर संदीप श्रीवास्तव, एसआइ रिचा, महिला हवलदार सोनिका, हवलदार पंकज और उमेश की टीम बनाई। टीम ने आरोपित तकनीकी जांच की मदद से आरोपित को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया।

चैटिंग के लिए गूगल ट्रांसलेटर की लेता था मदद

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपित इंस्टाग्राम पर फालोअर्स की संख्या बढ़ाना चाहता था। इसलिए उसने स्पेनिश अभिनेता की फर्जी प्रोफाइल बनाई। इससे उसके फालोअर्स की संख्या बढ़ने लगी। वह युवतियों से अंग्रेजी में बात करने के लिए गूगल ट्रांसलेटर की मदद लेता था।

ये भी पढ़ें- Delhi: महिला SI ने ASI पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपित के बेटे से उधारी मांगने पर दिया वारदात को अंजाम