विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: पति को महिला का अश्लील वीडियो भेजने वाला शख्स गिरफ्तार, आरोपित पर पहले से दर्ज है दुष्कर्म का मामला

By Abhishek TiwariEdited By:
Published: Tue, 19 Jul 2022 11:48 AM (IST)

Delhi Crime News महिला से शादी टूटने के बाद उसके पति को अश्लील वीडियो भेजने वाले को उत्तरी जिले के ...और पढ़ें

Delhi Crime: पति को महिला का अश्लील वीडियो भेजने वाला शख्स गिरफ्तार
Delhi Crime: पति को महिला का अश्लील वीडियो भेजने वाला शख्स गिरफ्तार

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली पुलिस ने महिला की अश्लील तस्वीर और वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि महिला को बदनाम करने के इरादे से उसने तस्वीर और वीडियो एडिट किया और उसे पीड़िता के पति, ससुराल वालों समेत अन्य रिश्तेदारों को भेजा।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आरोपी शख्स की पहचान तुगलकाबाद के अंकित बंसल के रूप में हुई है। वह फिलहाल उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में रह रहा था। बीती 16 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया। शख्स पर पहले से दुष्कर्म का मामला दर्ज है।

हाल ही में हुई है महिला की शादी

बता दें कि वजीराबाद की रहने वाली 22 वर्षीय महिला ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया था। पीड़िता की हाल ही में शादी हुई है। महिला के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से एक अनजान शख्स उसके पति, ससुराल के लोगों और दोस्तों को सोशल मीडिया पर फेक और अश्लील तस्वीर भेजकर बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।

महिला की शिकायत के बाद 16 जुलाई को धारा 469, 500 और 509 के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामले की जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर (नार्थ) सागर सिंह कालसी ने बताया कि जांच के दौरान इंस्टाग्राम से संबंधित प्रोफाइल के आईपी एड्रेस और इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर के आधार पर जानकारियां जुटाई गईं। इसके बाद इन आईपी एड्रेस की जांच कर आरोपित का पता लगाया गया।

पूर्व में चली थी दोनों के रिश्ते की बात

जांच में यह पाया गया कि आरोपित और पीड़िता पहले से एक-दूसरे से परिचित थे। पूर्व में दोनों के रिश्ते की बात चली थी। फोन पर कुछ दिन बातचीत भी हुई। मगर युवती के घरवालों को जैसे ही शख्स के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने का पता चला तो उन्होंने रिश्ता करने से इनकार कर दिया था।

महिला से बदला लेना चाहता था शख्स

पुलिस के अनुसार, आरोपित शख्स महिला से बदला लेना चाहता था। इसी वजह से आरोपित ने वीडियो को एडिट करके उसे पीड़िता के नाम से इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसके साथ ही उसने पीड़िता के पति समेत अन्य रिश्तेदारों को भी ये अश्लील वीडियो भेजा था।