Move to Jagran APP

Delhi Crime: नाबालिग को अगवा कर किया था दुष्कर्म, 9 साल से फरार आरोपित को पुलिस ने दबोचा

15 वर्ष की किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने में शामिल फरार आरोपित विनोद धोबी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने पहले ही 4 आरोपितों की गिरफ्तार की थी।

By Rakesh Kumar SinghEdited By: Shyamji TiwariPublished: Thu, 30 Mar 2023 08:12 PM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2023 08:12 PM (IST)
Delhi Crime: नाबालिग को अगवा कर किया था दुष्कर्म, 9 साल से फरार आरोपित को पुलिस ने दबोचा
नाबालिग को अगवा कर किया था दुष्कर्म, 9 साल से फरार आरोपित को पुलिस ने दबोचा;

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। मध्य जिला के रंजीत नगर इलाके में 15 वर्ष की किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने में शामिल फरार आरोपित विनोद धोबी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। पांच आरोपितों ने मिलकर घिनौनी हरकत की थी। वारदात में शामिल चार आरोपिताें को स्थानीय पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। विनोद के नहीं पकड़े जाने पर कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।

loksabha election banner

घटना के समय पांडव नगर में रहता था आरोपित

विशेष आयुक्त क्राइम ब्रांच रवींद्र सिंह यादव के मुताबिक घटना के समय वह पांडव नगर में रहता था। वर्तमान में वह तिलक नगर इलाके में छिपकर रह रहा था। रंजीत नगर थाने में उसके खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पाक्सो व आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पिछले नौ वर्षों में फरार रहने के दौरान वह बार-बार अपना पता बदल गिरफ्तारी से बच रहा था।

पीड़िता को अगवा कर किया दुष्कर्म

2014 में एक व्यक्ति ने रंजीत नगर थाने में अपनी 15 साल की बेटी के बारे में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पता चला था कि पीड़िता को आरोपित और उसके चार अन्य साथियों ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। जांच के दौरान 2014 में ही चार आरोपितों को स्थानीय थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। केवल विनोद फरार चल रहा था।

क्राइम ब्रांच ने आरोपित को किया गिरफ्तार

हाल ही में पुलिस आयुक्त ने भगोड़े विनोद को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को सौंपी थी, जिसके बाद संयुक्त आयुक्त एसडी मिश्रा व डीसीपी अमित गोयल के नेतृत्व में एसीपी नरेश कुमार, इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार व गुलशन, एसआइ सचिन गुलिया, एएसआइ बृजलाल, मुकेश, हवलदार विनोद, नरेंद्र, दीपक, श्याम सुंदर, मिंटू, पप्पू, ओमवीर व सिपाही धीरज की टीम ने बुधवार को तिलक नगर से विनोद धोबी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उसने बताया 2014 में वह इलाके के बदमाश भगवान दास और जैकी के संपर्क में आया था। सभी आरोपियों ने साजिश रच पीड़ित नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लेने के बाद विनोद ने उसने अपना पैतृक घर छोड़ दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में रहने लगा था। वर्तमान में वह तिलक नगर में रहकर धोबी का काम करता था। घटना के बाद उसने पत्नी और परिवार को छोड़ कर अलग छिपकर रह रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.