विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: 12 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, बेहोश करके दिया वारदात को अंजाम; नाबालिग समेत दो पकड़े

By Rajneesh kumar pandeyEdited By: Geetarjun
Published: Sat, 15 Apr 2023 10:45 PM (IST)

तिगड़ी थाना इलाके में अपहरण कर 12 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित ...और पढ़ें

12 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, बेहोश करके दिया वारदात को अंजाम; नाबालिग समेत दो पकड़े
12 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, बेहोश करके दिया वारदात को अंजाम; नाबालिग समेत दो पकड़े

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। तिगड़ी थाना इलाके में अपहरण कर 12 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित लड़की को बहलाकर देवली गांव में स्थित एक मकान में ले गए। मकान में उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसे रात भर मकान में रखा और सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया।

मामले में तिगड़ी थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर एक नाबालिग समेत दो आरोपितों को पकड़ा है। नाबालिग की उम्र 15 वर्ष है। वहीं, दूसरे आरोपित की पहचान नाबालिग के मामा मो. साजिद के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का मूल निवासी है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तिगड़ी में रहने वाली एक महिला ने 12 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 12 वर्षीय बेटी 10 अप्रैल से गायब है। अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया।

मेडिकल जांच के दौरान पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। लड़की का बयान कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया गया। पीड़िता के बयान के अनुसार, वह अपनी सहेली के नाबालिग भाई(15) से बाजार में 10 अप्रैल को मिली थी। भाई बहाने से लड़की को देवली गांव में एक मकान में ले गया।

इसके बाद उसने मकान में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नाबालिग का मामा मो. साजिद उर्फ रोहित वहां आ गया और उसने भी लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

तिगड़ी थाना पुलिस ने एफआईआर में सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाने व पॉक्सो आदि की धाराएं जोड़कर इंस्पेक्टर सुमित कुमार व इंस्पेक्टर दीपक दहिया की देखरेख में जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास की जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसके बाद टीम ने मो. साजिद को गिरफ्तार कर लिया। साजिद से पूछताछ के बाद सहेली के नाबालिग भाई को भी पकड़ लिया गया।

मोबाइल फोन की लोकेशन से दबोचे गए आरोपित

पुलिस टीम को जांच में पता लगा कि आरोपितों ने वारदात को अंजाम देने के लिए नया सिम लिया था। मो. साजिद ने इस सिम को पुराने मोबाइल में लगा लिया था। पुलिस ने मोबाइल की आइएमईआइ पता कर उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली। लोकेशन देवली गांव में मिली। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को पकड़ लिया। मो. साजिद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।