विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किशोरी को पहले पिलाई शराब, फिर तीन लड़कों ने बारी-बारी से की दरिंदगी; दुष्कर्म का VIDEO सोशल मीडिया पर डाला

Published: Tue, 26 Dec 2023 11:09 PM (IST)

दिल्ली के बदरपुर क्षेत्र में शराब पार्टी में तीन किशोरों ने एक किशोरी को बुलाकर पहले शराब पिलाई और उसके ...और पढ़ें

फिर बारी-बारी से तीन लड़कों ने की दरिंदगी।
फिर बारी-बारी से तीन लड़कों ने की दरिंदगी।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। बदरपुर क्षेत्र में एक शराब पार्टी में तीन किशोरों ने एक किशोरी को बुलाकर पहले शराब पिलाई और उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

तीनों को पुलिस ने पकड़ा

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों किशोरों को पकड़ लिया और आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना को स्वीकार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, बदरपुर क्षेत्र में तीन किशोरों ने शराब पार्टी का आयोजन किया।

सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो

वहां अपनी दोस्त किशोरी को बुलाया। तीनों किशोरों ने किशोरी को शराब पिलाई और उसके बाद नशे की हालत में तीनों किशोरों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद आरोपितों ने दुष्कर्म करने का वीडियो बना लिया और नशे की हालत में उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

गंभीर हालत में किशोरी थाने में पहुंची और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपित किशोरों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने नशे की हालत में दरिंदगी करने की घटना को स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

किशोरी की हालत गंभीर

गंभीर हालत में किशोरी को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। किशोरी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए है और आरोपितों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की।

यह भी पढे़ं- Delhi Water Supply: दिल्ली के करीब तीन दर्जन इलाकों में पानी का संकट, यमुना में प्रदूषण बढ़ने से जल आपूर्ति प्रभावित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।