यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi: एम्स में लगी प्लास्टिक बोतल रीसाइकिल की मशीनें, बंद होगा वाहनों का प्रवेश
दिल्ली एम्स में प्लास्टिक बोतल के निस्तारण के लिए तीन मशीनें लगाई गई हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली एम्स में प्लास्टिक बोतल के निस्तारण के लिए तीन मशीनें लगाई गई हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर संस्थान के निदेशक डा. एम श्रीनिवास ने इसका शुभारंभ किया।
यह मशीनें इंडियन आयल कारपोरेशन ने उपलब्ध कराए हैं। एक मशीन एम्स के मातृ एवं शिशु ब्लाक में लगाई गई। दूसरी मशीन हॉस्टल एरिया में और तीसरी मशीन कैफेटेरिया में लगाई हैं, जिसमें प्लास्टिक के बोतल को रीसाइकिल किया जाएगा। इसका मकसद एम्स को पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।
एम्स में बंद होगा आटो, कैब की एंट्री
एम्स को इंडियन आयल कारपोरेशन कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत चार इलेक्ट्रिक बस उपलब्ध कराएगा। इन बसों का इस्तेमाल एम्स से राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (एनसीआइ) व संस्थान के अन्य केंद्रों के बीच कर्मचारियों के आवागमन के लिए होगा।
एम्स खरीदेगा इलेक्ट्रिक बसें
एम्स सौ छोटे इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगा, जिसका इस्तेमाल एक सेंटर से दूसरे सेंटर में मरीजों के आवागमन के लिए होगा। इसके मद्देनजर एम्स के निदेशक डा. एम श्रीनिवास ने कहा कि आने वाले समय में एम्स में आटो, कैब जैसे निजी वाहनों का प्रवेश बंद हो जाएगा।
