विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संसद की सुरक्षा में चूक मामला: 5 जनवरी तक बढ़ी चार आरोपियों की हिरासत, पूछताछ में खुलेगा साजिश का राज?

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Thu, 21 Dec 2023 02:56 PM (IST)

संसद की सुरक्षा में चूक मामले में चार आरोपियों की पुलिस हिरासत आज गुरुवार को 15 दिन और बढ़ा दी ...और पढ़ें

संसद की सुरक्षा में चूक मामला: 15 दिन बढ़ी चार आरोपियों की हिरासत
संसद की सुरक्षा में चूक मामला: 15 दिन बढ़ी चार आरोपियों की हिरासत

HighLights

  1. 5 जनवरी तक बढ़ी पुलिस हिरासत
  2. 13 दिसंबर को संसद में घुसे थे आरोपी

एएनआई, नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में चूक मामले में चार आरोपियों की पुलिस हिरासत आज गुरुवार को 15 दिन और बढ़ा दी गई है। मामले में अभी कई पहलुओं की जांच नहीं हो पाई है। इसलिए आज चार आरोपियों (सागर शर्मा, मनोरंजन डी, नीलम और अमोल शिंदे) को सात दिनों की हिरासत खत्म होने के बाद दिल्ली की पटियाला हाईकोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपियों की पुलिस हिरासत पांच जनवरी तक बढ़ाई गई है। 

इससे पहले बीते बुधवार (21 दिसंबर) को आरोपियों का आमना-सामना कराया गया। जांच अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने घटना के संबंध में अलग- अलग बयान दिए हैं। वो जांच टीम को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

Also Read-

इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा चार आरोपियों को विशेष न्यायाधीश हरदीप कौर के समक्ष पेश किया गया। उल्लेखनीय है कि बीती 13 दिसंबर को वर्ष 2001 में संसद में हुए आतंकवादी हमले की बरसी पर सूरक्षा में बड़ी चूक सामने आई।

शून्यकाल के दौरान दो आरोपी सागर शर्मा और मनोरंजन डी सार्वजनिक गैलरी से लोकसभा कक्ष में कूद गए और कलर गैस छोड़ी व "तानाशाही नहीं चलेगी" के नारे लगाए। मामले की जांच में पुलिस के सामने लगातार नई जानकारियां आ रही हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस हिरासत अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ में मामले में शामिल अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।