Move to Jagran APP

Delhi Ramleela: अब दिल्ली में रात 12 बजे तक होंगी रामलीलाएं, सीएम केजरीवाल ने दी मंजूरी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में रामलीलाओं का मंचन रात 12 बजे तक कर सकते हैं। इस संबंध में जल्द अधिसूचना जारी की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के पास समस्याएं लेकर पहुंचा था। रामलीला मंचन और लाउडस्पीकर बजाने का समय रात 10 बजे तक ही है जिसे बढ़ाकर रात 12 बजे तक किया जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने रजामंदी दे दी।

By Jagran NewsEdited By: Nitin YadavPublished: Fri, 22 Sep 2023 09:37 AM (IST)Updated: Fri, 22 Sep 2023 09:37 AM (IST)
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के दौरान गद्दा भेंट करते लवकुश रामलीला कमेटी के पदाधिकारी। सौजन्य-रामलीला समिति

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में रामलीलाओं का मंचन रात 12 बजे तक कर सकते हैं। इस संबंध में जल्द अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने यह बातें लाल किला परिसर में मंचन करने वाले लवकुश रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को दी। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के पास समस्याएं लेकर पहुंचा था।

loksabha election banner

उन्हें कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि रामलीला मंचन और लाउडस्पीकर बजाने का समय रात 10 बजे तक ही है जिसे बढ़ाकर रात 12 बजे तक किया जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने रजामंदी दे दी।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आमतौर पर 40 दिन के लिए एमसीडी रामलीला के लिए मैदान की बुकिंग देती है, लेकिन कुछ जगहों पर 10 दिन की ही बुकिंग की अनुमति मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह निगम को इसके लिए आदेश देंगे। प्रतिनिधिमंडल में रामलीला समिति के चेयरमैन पवन गुप्ता व सीटीआइ के चेयरमैन बृजेश गोयल समेत अन्य शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Ayodhya Ramleela 2023: अयोध्या की रामलीला में होगा फिल्मी सितारों का जलवा, ये कलाकार करेंगे अभिनय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.