विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी प्रीमियम बसें, एप से लेना होगा टिकट; खड़े होकर नहीं कर सकेंगे यात्रा

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Fri, 20 Oct 2023 02:52 PM (IST)

Delhi News दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्द ही दिल्लीवासियों को तोहफा दे सकती है। केजरीवाल ने प्रेसवार्ता करते हुए ...और पढ़ें

दिल्ली की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी प्रीमियम बसें, एप से लेना होगा टिकट।
दिल्ली की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी प्रीमियम बसें, एप से लेना होगा टिकट।

HighLights

  1. दिल्ली की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी प्रीमियम बसें
  2. प्रीमियम बसों में एप से बुक होगा टिक
  3. बसों खड़े होकर नहीं कर सकेंगे यात्रा

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्द ही दिल्लीवासियों को तोहफा दे सकती है। केजरीवाल ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि हम 2015 से हमारी सरकार बनी है तभी से हम प्रीमियम बस सेवा लाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने दिल्ली सचिवालय में शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि दिल्ली वालों के लिए एक अच्छी खबर है कि हम साल 2015 से अपनी सरकार बनने के बाद दिल्ली में प्रीमियम बस सेवा शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। मगर अब लग रहा है कि यह सुविधा अब लोगों को जल्द मिल सकेगी।

Delhi

प्रीमियम बसों में होंगी ये सुविधाएं

उन्होंने आगे कहा कि ये लग्जरी बसें होंगी, वातानुकूलित होंगी। इन बसों में खड़े होकर यात्रा नहीं कर सकेंगे, एप से टिकट ले सकेंगे। टिकट बसों में नहीं मिलेगी। सीएनजी बसें 3 साल से पुरानी नहीं होनी चाहिए। एक जनवरी 2025 से सभी बसें इलेक्ट्रिक होंगी। एक एग्रीगेटर को कम-से-कम 25 बसें लानी होंगी। बसों का किराया एग्रीगेटर निर्धारित करेंगे।

यह भी पढ़ें: Namo Bharat Train: PM Modi ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों संग किया सफर, 'मोदी आया रे विकास लाया रे' के लगे नारे Photos Videos

एलजी ने दी स्कीम को अनुमति

एलजी साहेब इस स्कीम को स्वीकृति दे चुके हैं आज मैंने इस स्कीम को मंजूरी दे दी है। एक दूसरी घोषणा के तरह साकेत केंद्रीय केफिल सतपाल सिपाही अमित कुमार दीपचंद बंधु अस्पताल के पास ड्यूटी थी, जहां इनकी मृत्यु हुई थी। इन दोनो लोगों को एक-एक करोड़ की राशि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Delhi Meerut RRTS Corridor LIVE Updates: PM मोदी ने दिखाई नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी, पहुंचे जनसभा स्थल, कुछ देर में लोगों को करेंगे संबोधित