विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: लड़के से बहस के बाद लड़की ने काटी अपनी कलाई, जानिए क्या है पूरा मामला

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Mon, 12 Jun 2023 01:41 PM (IST)

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक लड़की ने एक मुस्लिम लड़के से बहस होने के बाद अपनी कलाई काट ली। ...और पढ़ें

Delhi: लड़के से बहस के बाद लड़की ने काटी अपनी कलाई।
Delhi: लड़के से बहस के बाद लड़की ने काटी अपनी कलाई।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक लड़की ने एक मुस्लिम लड़के से बहस होने के बाद अपनी कलाई काट ली। लड़की के द्वारा अपनी कलाई काटने के बाद स्थानीय लोगों लड़के को पकड़ लिया है और पूछताछ शुरू कर दी।

घर फोन करने से नाराज थी लड़की

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की से पूछताछ की है। पुलिस के मुताबिक, लड़की गाजियाबाद की रहने वाली है और अपने घर वालों से नाराज़ होकर पहाड़गंज इलाके में आ गई थी। इसके बाद वह उस लड़के से मिली।

अभी लड़के के खिलाफ नहीं मिली कोई शिकायत: पुलिस

लड़का और लड़की एक दूसरे को जानते थे और ऐसे घर से नाराज़ होकर आया देख लड़के ने लड़की के पिता को फोन करके बता दिया था। इसी बात पर उनके बीच बहस हुई और फिर लड़की ने अपनी कलाई काट ली। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साथ ही अभी तक मामले में ऐसी बात सामने नहीं आई है कि लड़की पर लड़के की ओर से हमला किया गया था।पुलिस ने बताया कि यह घटना 7 जून की है, लड़की या उसके पिता की तरफ से लड़के के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं।