Move to Jagran APP

Delhi News: कोर्ट ने पूर्व भारतीय महिला फुटबॉल कोच के खिलाफ कथित दुष्कर्म मामले में जारी किया वारंट

कोर्ट ने अंडर-17 भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। बीते साल एक महिला खिलाड़ी ने कोच के खिलाफ कथित रूप से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकयात दर्ज कराई थी जिसके बाद कोर्च को नॉर्वे से वापस बुला लिया था।

By Jagran NewsEdited By: Nitin YadavSat, 11 Feb 2023 10:01 AM (IST)
Delhi News: कोर्ट ने पूर्व भारतीय महिला फुटबॉल कोच के खिलाफ कथित दुष्कर्म मामले में जारी किया वारंट
कोर्ट ने पूर्व भारतीय महिला फुटबॉल कोच के खिलाफ कथित दुष्कर्म मामले में जारी किया वारंट। फाइल फोटो।

नई दिल्ली, आइएनएस। दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल के कोच एलेक्स मारियो एम्ब्रेस के खिलाफ जून 2022 में  महिला एथलीट के साथ नॉर्वे में प्रशिक्षण के दौरान किए कथित यौन शोषण के आरोपों में गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया है।

एम्ब्रोस को पिछले साल जून में यूरोप के एक प्रशिक्षण दौरे के दौरान एक नाबालिग खिलाड़ी के साथ कथित "दुर्व्यवहार" के लिए निलंबित कर दिया गया था और नॉर्वे से वापस बुलाया गया।

पीड़ित ने 40 वर्षीय कोच पर आरोप लगाया है कि जब वह भारतीय टीम फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की तैयारी के लिए यूरोप गई थी तब कोच ने उनके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया है। जबकि कोच ने आरोप पर बोलते हुए कहा कि वह लड़की उसकी  प्रतिष्ठा को धूमिल करना चाहती है। साथ ही  एम्ब्रोस ने यौन दुराचार के आरोपों से इनकार किया था और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को कानूनी नोटिस भेजा था। कोच के वकील द्वारा जारी नोटिस में एआईएफएफ की कार्रवाई को "मनमाना और असंवैधानिक" बताया गया है।

उन्होंने कहा था- "मेरे मुवक्किल को यह स्वीकार करने के लिए मजबूर किया गया था कि उसने उसे डर, दबाव और जबरदस्ती के तहत कभी नहीं किया। मेरे मुवक्किल को कोई स्पष्टीकरण देने की अनुमति नहीं थी और न ही मेरे मुवक्किल को आरोपों के बारे में सूचित किया गया था। उनके खिलाफ कोरा आरोप लगाया गया है।

जमानतदार को जारी किया नोटिस

इस मामले की सुनवाई करते हुए द्वारका अदालत के सत्र न्यायाधीश ने जमानत के लिए लगाई गई शर्तों का पालन नहीं करने पर बांड के उल्लंघन पर जमानतदार को नोटिस भी जारी किया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 25 फरवरी को होगी। अदालत ने सीआरपीसी की धारा 70 के तहत वारंट जारी किया है, लेकिन यह मामला पोक्सो के तहत पिछले साल दर्ज किया गया था।  

आपको बता दें कि फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप पिछले साल 11 अक्टूबर से 30 तक आयोजित किया गया था, जिसमें  भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने भी भाग लिया था। 

यह भी पढ़ें: CBSE ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन नीतियों में किया बदलाव, अब अनुभव के आधार पर चयनित होंगे AHE