यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi CM Oath Ceremony: आतिशी बनीं दिल्ली की 8वीं मुख्यमंत्री, LG ने 5 मंत्रियों को भी दिलाई शपथ
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी (Atishi became 8th Chief Minister of Delhi) ने शनिवार को शपथ ले ...और पढ़ें

HighLights
- अरविंद केजरीवाल ने बीते मंगलवार को ही एलजी सक्सेना को अपना इस्तीफा दिया था
- विधायक दल की बैठक में आतिशी को नेता चुना गया, उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया
- आतिशी की कैबिनेट में एक नए चेहरे को शामिल किया गया, मुकेश अहलावत मंत्री बने हैं
- 43 वर्षीय आतिशी, सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद बनीं दिल्ली की तीसरी महिला सीएम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आतिशी (Atishi) दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गई हैं। वह दिल्ली की 8वीं और तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं हैं। एलजी वीके सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। आतिशी के साथ-साथ पांच मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ लेनेवाले नए मंत्रियों में सुल्तानपुर माजरा के विधायक मुकेश अहलावत के अलावा गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन शामिल हैं।
दिल्ली सरकार में सबसे ज्यादा मंत्रालय संभालने वाली 43 वर्षीय आतिशी, सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद राष्ट्रीय राजधानी की मुख्यमंत्री बनने वाली तीसरी महिला हैं। वह दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री भी हैं। आतिशी आम आदमी पार्टी की संस्थापक सदस्य रही हैं। उन्होंने इसकी नीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
बता दें, अरविंद केजरीवाल ने बीते मंगलवार को ही एलजी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। आतिशी की कैबिनेट में पूर्व के सभी चारों मंत्रियों को दोबारा मंत्री बनाया जा रहा है। वहीं, आरक्षित सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले मुकेश अहलावत को कैबिनेट में शामिल किया गया है।
कैबिनेट में इनको किया गया शामिल
दिल्ली में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। मुकेश अहलावत भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। मुकेश अहलावत सुल्तानपुर माजरा से विधायक हैं। यह अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं। यह राजकुमार आनंद की जगह लेंगे। बता दें कि दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल छह मंत्री होते हैं। अभी मुख्यमंत्री के साथ पांच मंत्री शपथ ली है।
आतिशी का राजनीतिक सफर
- साल 2013 में उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।
- साल 2015 में उन्होंने मध्य प्रदेश में चलाए गए जल सत्याग्रह में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
- साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी नेता गौतम गंभीर से चार लाख वोटों से हार गईं।
- 2020 में विधानसभा चुनाव में कालकाजी से बीजेपी नेता को 11 हजार से अधिक मतों के साथ हराया।
- सिसोदिया के जेल जाने के बाद साल 2023 में मंत्री बनीं।
- केजरीवाल के इस्तीफे के बाद 21 सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लीं।
शपथ से पहले केजरीवाल से की मुलाकात
दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले मनोनीत सीएम और आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी ने प्रस्तावित मंत्रियों के साथ अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके घर पहुंची। यहां वह उनसे मुलाकात की। बैठक के बाद आतिशी और अन्य मंत्री पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ 'राजनिवास' के लिए निकल गए। आतिशी अन्य मंत्रियों के साथ आज राजनिवास में शपथ लेंगी।
जनता का काम करना हमारी प्राथमिकता: गोपाल राय
शपथ ग्रहण से पहले आप नेता गोपाल राय ने कहा कि जनता के लिए काम करना हमारी प्राथमिकता है और दिल्ली की जनता ने हमें काम करने के लिए चुना है। सरकार में बदलाव विशेष परिस्थितियों के कारण हुआ है और उसे देखते हुए हमारा लक्ष्य इन बचे हुए महीनों में लंबित कामों को आगे बढ़ाना है।
भाजपा को करारा तमाचा मिला: दिलीप पांडे
आप नेता दिलीप पांडे ने कहा- पूरी दिल्ली और देश ने देखा कि कैसे भाजपा ने आम आदमी पार्टी को तोड़ने के इरादे से ईडी, सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार किया। भाजपा ने दिल्ली की जनता से बदला लेने का फैसला किया था, क्योंकि उन्होंने तीन बार उन्हें नकार दिया था। भाजपा को आप और आप नेताओं से दुश्मनी थी। अदालतों और देश के संविधान का शुक्रिया कि हमें राहत मिली और भाजपा को करारा तमाचा मिला।
.jpg)
