विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi CM Oath: आतिशी बनीं तीसरी महिला मुख्यमंत्री, जानिए इनसे पहले किन दो महिलाओं ने संंभाली है दिल्ली की सत्ता

Published: Sat, 21 Sep 2024 04:04 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2024 04:51 PM (IST)

Delhi CM Atishi आतिशी ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। व्यक्तियों के हिसाब से आतिशी दिल्ली की आठवीं ...और पढ़ें

आतिशी ने राजनिवास में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ।
आतिशी ने राजनिवास में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ।

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले आतिशी और कैबिनेट में शामिल होने वाली मंत्री आप सुप्रीमो अरिंवद केजरीवाल से मिलने उनके घर पहुंचे। इसके बाद वो राजनिवास शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच गए। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस बारे में जानकारी दी।

बैठक के बाद आतिशी और अन्य मंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ राजनिवास पहुंचे, जहां आतिशी ने सीएम पद की शपथ ली। व्यक्तियों के हिसाब से आतिशी दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री बन गई हैं। अगर कार्यकाल के लिहाज से देखा जाए तो आतिशी 12वीं मुख्यमंत्री हैं। इसके अलावा वह दिल्ली की तीसरी महिला हैं, जो मुख्यमंत्री बनी हैं।

राष्ट्रपति ने सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, इमरान हुसैन, मुकेश अहलावत और कैलाश गहलोत की नियुक्ति को भी मंजूरी दी।

तिहाड़ से आने के बाद केजरीवाल ने छोड़ी कुर्सी

बता दें कि केजरीवाल ने तिहाज जेल में लगभग छह माह तक बंद रहने के बाद 13 सितंबर को जमानत पर बाहर आने के बाद 15 सितंबर को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इस्तीफा देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह 17 सितंबर को इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद उन्होंने उपराज्यपाल को इस्तीफा सौंपा और उसी दिन आतिशी आप विधायक दल की नेता चुनी गईं। जहां राजनिवास को उनके सीएम बनने का प्रस्ताव भी दे दिया।

इससे पहले की महिला मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल

  • सुषमा स्वराज-12 अक्टूबर 1998 से 3 दिसंबर 1998 तक
  • शीला दीक्ष्रित 3 दिसंबर 1998 से 28 दिसंबर 2013 तक