विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में झमाझम बारिश

Published: Sat, 23 Aug 2025 05:11 PM (GMT+05:30)

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार शाम को मौसम में बदलाव आया। कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश से ...और पढ़ें

दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम।
दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में शनिवार को शाम को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। कई इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। इससे पहले मौसम विभाग ने दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में यलो अलर्ट जारी किया था।

इस बारिश की वजह से लोगों को उमस से बड़ी राहत मिली है। झमाझम बारिश होने की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

पिछले दस दिनों से जेवर क्षेत्र में वर्षा न होने से लोगों का उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल था। वहीं धान सहित खरीफ की सभी फसलों में सिंचाई को लेकर किसानों ने तैयारियां शुरू कर दी थी। लेकिन शनिवार दोपहर तेज हवा के साथ बादलों का रूख बदला और रिमझिम वर्षा शुरू हो गई।

शाम होते होते जोरदार वर्षा से मौसम सुहावना हो गया जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। किसानों के खेतों में खड़ी धान,गन्ना, बाजरा व ज्वार सहित सभी फसलों में सिंचाई का काम भी पूरा हो गया जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें- पुलिस अधिकारी थाने में बैठकर दे सकेंगे कोर्ट में गवाही, LG ने दी प्रस्ताव को मंजूरी; AAP ने बताया गैरकानूनी