विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: दिल्ली-NCR वाले गर्मी झेलने को रहें तैयार, इस सप्ताह तक बढ़ जाएगा इतने डिग्री तापमान

Published: Tue, 19 Mar 2024 06:00 AM (IST)

लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच दिल्ली में अब गर्मी का एहसास तेजी से बढ़ेगा। सुबह-शाम की ठंड भी लगभग ...और पढ़ें

दिल्ली-NCR वाले गर्मी झेलने को रहें तैयार, इस सप्ताह तक बढ़ जाएगा इतने डिग्री तापमान
दिल्ली-NCR वाले गर्मी झेलने को रहें तैयार, इस सप्ताह तक बढ़ जाएगा इतने डिग्री तापमान

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच दिल्ली में अब गर्मी का एहसास तेजी से बढ़ेगा। सुबह-शाम की ठंड भी लगभग खत्म हो गई है। साफ आसमान और तेज धूप के बीच सप्ताहांत में अधिकतम तापमान 33 डिग्री जबकि न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने के आसार हैं।

उधर सोमवार को भी दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 93 से 25 प्रतिशत रहा। पीतमपुरा दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी आसमान साफ रहेगा। दिन भर धूप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रह सकता है।

दिल्ली-एसीआर की वायु गुणवत्ता

दूसरी तरफ दिल्ली की हवा फिलहाल साफ यानी ''मध्यम'' श्रेणी में ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का एक्यूआइ 199 दर्ज किया गया। एनसीआर में फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 196, गाजियाबाद का 133, ग्रेटर नोएडा का 202 व नोएडा का 147 दर्ज किया। ग्रेटर नोएडा का एयर इंडेक्स ''खराब'' श्रेणी में रहा जबकि अन्य सभी जगह "मध्यम" श्रेणी में रिकॉर्ड हुआ। हाल फिलहाल कमोबेश यही स्थिति बने रहने की संभावना है।