विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अयोध्या में विराजे रामलला... दिल्ली-NCR में प्राण प्रतिष्ठा की पहली शाम पर दिवाली जैसा नजारा, देखें तस्वीरें

Published: Mon, 22 Jan 2024 08:02 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jan 2024 09:05 PM (IST)

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देशभर में माहौल राममय हो गया है। मानो ऐसा लग रहा है कि देशभर में दिवाली मनाई जा रही है। घर और मंदिरों में घाटों पर दीये जलाए जा रहे हैं। दिल्ली सहित आसपास के शहरों में कुछ ऐसा ही नजारा दिख रहा है। अयोध्या धाम में रामलला विराजमान हो गए हैं।

अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यमुना वासुदेव घाट पर दीपोत्सव के दौरान दीप जलाते श्रद्धालु।
अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यमुना वासुदेव घाट पर दीपोत्सव के दौरान दीप जलाते श्रद्धालु।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/एनसीआर। Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देशभर में माहौल राममय हो गया है। मानो ऐसा लग रहा है कि देशभर में दिवाली मनाई जा रही है। घर और मंदिरों में, घाटों पर दीये जलाए जा रहे हैं। दिल्ली सहित आसपास के शहरों में कुछ ऐसा ही नजारा दिख रहा है।

अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यमुना वासुदेव घाट पर दीपोत्सव के दौरान अयोध्या मंदिर की प्रतिकृति।

श्रीरामोत्सव के दौरान इंदिरापुरम की जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी में दीये से लिखा जय श्रीराम।

अयोध्या धाम में रामलला विराजमान हो गए हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान सभी से अपने घर पर दीप प्रज्वलित करने को कहा था। इस अवसर पर शाम से लोगों ने घर पर दीये जाला शुरू कर दिए। पीएम मोदी ने भी दीप प्रज्वलित किया है।

दिल्ली के कनॉट प्लेस में जलाए गए दीप

बृजघाट पर जलाए गए दीप

दिल्ली सहित आसपास के शहरों नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद, हापुड़ में दीप प्रज्वलित किए जा रहे हैं। पलवल के होडल के त्यागी मंदिर में भी दीये जलाए गए हैं। हापुड़ के बृजघाट में लगभग डेढ़ लाख दीये जलाए गए।

गुरुग्राम में दीप जलाते हुए, पटाखे भी फोड़ो गए

ग्रेटर नोएडा वेस्ट गौर सिटी स्थित श्री राधा कृष्ण पार्क में भी 51000 दीये जलाए।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट गौर सिटी स्थित श्री राधा कृष्ण पार्क में भी 51000 दीये जलाए गए हैं। गाजियाबाद जिले भी लोग दीये जला रहे हैं और पटाखे फोड़े जा रहे हैं।

श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर दीपों से जगमगाता दिल्ली का इस्कॉन मंदिर।

अयोध्या में उत्साह का माहौल

22 जनवरी 2024 दिन सोमवार यह भारत के इतिहास का एक ऐतिहासिक दिन बन गया। अयोध्या में रामलला विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की गई, जिसका उत्सव पूरे देश ने मनाया। रामलला प्राण-प्रतिष्ठा की खुशी में आज पूरी रामनगरी में दीवाली जैसा उत्सव है। अयोध्या में सरयू घाट पर दीप जलाकर प्राण-प्रतिष्ठा का जश्न मनाया जा रहा है।

पीएम मोदी ने किया संबोधित

पीएम मोदी ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद देश विदेश से आए करीब 7000 से अधिक लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि रामलला की मूर्ति के अनावरण का पल न केवल विजय का, बल्कि विनम्रता का भी अवसर है।

उन्होंने कहा कि राम भारत के विचार हैं। ये राम के रूप में राष्ट्र चेतना का मंदिर है। राम भारत का विचार हैं। राम का विधान हैं। राम प्रवाह हैं। राम नीति भी हैं। राम व्यापक हैं। राम चेतना भी हैं। राम चिंतन भी हैं। राम वर्तमान हैं। राम अनंतकाल हैं। हमारे रामलला अब टैंट में नहीं रहेंग। अब रामलला दिव्य मंदिर में रहेंगे। आज हमें श्रीराम का मंदिर मिला है। गुलामी की जंजीरों को तोड़कर राष्ट्र खड़ा हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।