Move to Jagran APP

Delhi Monsoon Update: दिल्ली में कब आएगा मानसून? गर्मी से जल्द मिलेगी राहत और मौसम होगा सुहावना

Delhi Monsoon 2022 news Updates दिल्ली में अब मानसून आने वाला है जल्दी ही दिल्ली एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर मंगलवार से पूर्वानुमान लगाया है। साथ ही येलो अलर्ट भी जारी किया है।

By Geetarjun GautamEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 06:50 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 11:16 PM (IST)
Delhi Monsoon Update: दिल्ली में कब आएगा मानसून? गर्मी से जल्द मिलेगी राहत और मौसम होगा सुहावना
दिल्ली में गर्मी से जल्द मिलेगी राहत और मौसम होगा सुहावना।

नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। राजधानी में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने से उमस बढ़ गई है। मंगलवार को भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

loksabha election banner

इसके अगले दिन बुधवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। बुधवार रात में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के साथ कई इलाकों हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 30 जून को मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है।

इस दिन दिल्ली के कई इलाकों में हल्की और मध्यम स्तर की बारिश होगी।पहले 27 जून को दिल्ली में मानसून पहुंचने की संभावना जाहिर की जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले कई दिनों से यहां बारिश नहीं हुई है।

स्काईमेट वेदर के विशेषज्ञ महेश पलावत ने ट्वीट कर कहा है कि पूर्व की तरफ से शुष्क हवा चलने और तापमान बढ़ने से दिल्ली में गर्मी बढ़ी है। 30 जून या एक जुलाई को दिल्ली में मानसून पहुंच सकता है। दिल्ली में सोमवार को सुबह में आकाश में हल्के बाद छाए रहे। बाद में तेज धूप होने के कारण अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। नजफगढ़ में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली-एनसीआर में मध्यम श्रेणी में रही हवा की गुणवत्तादिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में आंशिक सुधार हुआ है। फिर भी लगातार दूसरे दिन दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 127, फरीदाबाद का 129, गाजियाबाद का 111, ग्रेटर नोएडा का 137, गुरुग्राम का 140 व नोएडा का 126 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है। एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स 169 था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.