विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Satyendra Jain को तिहाड़ जेल में मसाज देने के मामले में नया मोड़, मालिश करने वाला निकला दुष्कर्म का आरोपित

By Jagran NewsEdited By: JP Yadav
Published: Tue, 22 Nov 2022 09:38 AM (IST)Updated: Tue, 22 Nov 2022 10:13 AM (IST)

देश की ही नहीं बल्कि एशिया की सबसे सुरक्षित जेलों में शुमार तिहाड़ में बंद मंत्री Satyendra Jain को मसाज ...और पढ़ें

आरोप है कि तिहाड़ जेल में Satyendra Jain को विशेष सुविधाएं मिल रही हैं।
आरोप है कि तिहाड़ जेल में Satyendra Jain को विशेष सुविधाएं मिल रही हैं।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन को फिजियोथेरेपी देने के मामले में अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। तिहाड़ जेल सूत्रों के अनुसार, जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की मालिश करने वाला रिंकू एक कैदी है, जबकि पहले यह दावा किया गया था कि वह फिजियोथेरेपिस्ट है। वहीं, आम आदमी पार्टी की ओर से भी आधिकारिक रूप से कहा गया था कि जेल में सत्येंद्र जैन को फिजियोथेरेपी दी जा रही है। ऐसे में इस खुलासे के बाद दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के मद्देनजर इस पर दिल्ली की राजनीति फिर गरमाने वाली है।  

पूर्व में बताया गया था फिजियोथेरेपिस्ट

वहीं, यह जानकारी भी सामने आ रही है कि रिंकू दुष्कर्म के मामले में आरोपित है और वह जेल में ही कैदी है। इस कैदी पर POCSO अधिनियम की धारा 6 और IPC की धारा 376, 506 और 509 का आरोप लगाया गया है। पूर्व में उसे फिजियोथेरेपिस्ट बताया गया था। 

कोर्ट में वीडियो वायरल होने का मामला

बता दें कि फिलहाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन की मसाज का वीडियो वायरल होने के बाद 19 नवंबर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी किया था। इसमें लीक वीडियो को लेकर ईडी से अगली सुनवाई में जवाब मांगा गया है।

गौरतलब है कि सत्येंद्र जैन की लीगल टीम ने विशेष न्यायाधीश विकास ढुल की कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि शपथ पत्र देने के बावजूद ईडी ने जेल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लीक किया है।  

ईडी का दावा, जेल में सत्येंद्र जैन को दी जा रही विशेष सुविधा

बता दें कि 9 नवंबर को जमानत अर्जी का विरोध करते हुए ईडी की तरफ से आरोप लगाया गया था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को विशेष सुविधाएं मिल रही हैं। ईडी ने अपना पक्ष रखते हुए यह भी कहा था कि जेल के अंदर बाहरी लोग उनकी मसाज कर रहे हैं। यह भी दावा किया था कि सत्येंद्र जैन को विशेष भोजन दिया जा रहा है।

ईडी ने दिया था वीडियो न लीक करने का शपथ पत्र

इसके साथ ही ईडी ने अपने इस आरोप के संबंध में सीसीटीवी फुटेज भी कोर्ट को दिखाई थी। इस दौरान यह शपथ पत्र भी दिया था कि वह इस वीडियो को किसी को नहीं देंगे। इसके बाद 19 नवंबर की सुबह जेल में सत्येंद्र जैन की मसाज का एक वीडियो वायरल हुआ तो उनकी लीगल टीम ने कोर्ट का रुख किया है।

दिल्ली की आयुषी जैसी ही थी शीतल की Love Story, पैरेंट्स ने घर में मर्डर कर अलीगढ़ में फेंक दिया था शव

Delhi MCD Election: टिकट बंटवारे पर मुश्किल में AAP, विधायक गुलाब सिंह की हुई पिटाई, एक घर में घुसकर बचाई जान