यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'केजरीवाल जेल के अंदर ज्यादा खतरनाक हैं', दिल्ली के मंत्री ने लोकसभा चुनाव को लेकर दे दिया साफ संदेश
रामलीला मैदान में आयोजित विपक्षी रैली के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा- देश भर से I.N.D.I.A. ...और पढ़ें

एएनआई, नई दिल्ली। रामलीला मैदान में विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। देशभर की विभिन्न पार्टियों ने एकजुटता प्रदर्शित की और लोगों से लोकतंत्र बचाने की अपील की। वहीं रैली के बाद दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
गोपाल राय ने कहा- देश भर से I.N.D.I.A. गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेता रामलीला मैदान में एकत्र हुए। आज रैली में हमने जो विशाल जनसमूह देखा, वह दर्शाता है कि अरविंद केजरीवाल जेल के बाहर से ज्यादा खतरनाक हैं। लोग उनसे बहुत मोहब्बत करते हैं।
चुनाव एक क्रांति का रूप ले चुका: गोपाल राय
उन्होंने कहा कि आपने सोचा कि केजरीवाल को जेल में डालकर उनकी लड़ाई खत्म कर देंगे। लेकिन उनके जेल में जाने के बाद लड़ाई शुरू हो चुकी है। इस बार का चुनाव एक क्रांति का रूप ले चुका है। आम लोग इस चुनाव को आंदोलन के रूप में आगे बढ़ेंगे। यकीन मनिए, इस देश में तानाशाही हारेगी और लोकतंत्र जीतेगा।
