यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Metro : मेट्रो स्टेशन पर आपकी जेब कटी? कुख्यात जेबकतरा हुआ गिरफ्तार, खुले कई राज
दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। द्वारका जिले के बिंदापुर थाना पुलिस ने एक कुख्यात जेबकतरे को ...और पढ़ें

HighLights
- चोर पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
- उसके कब्जे से चोरी के 05 मोबाइल बरामद किए हैं।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। बिंदापुर थाना पुलिस ने एक जेबकतरे को गिरफ्तार कर उसके पास से पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान बिंदापुर निवासी रोशन कुमार के रूप में हुई है। वह नशे का आदी है और पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
पुलिस चौकी बिंदापुर, द्वारका जिले के स्टाफ ने एक जेबकतरे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 05 मोबाइल बरामद किए हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिंदापुर थाना पुलिस उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन और उसके आसपास गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक जेबकतरा चोरी के मोबाइल बेचने के लिए ओल्ड पंखा रोड पर आने वाला है।
मेट्रो स्टेशन पर करता था पॉकेटमारी
टीम ने ओल्ड पंखा रोड पर जाल बिछाया और आरोपी को पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से पांच मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मेट्रो स्टेशन पर पॉकेटमारी करता था और मोबाइल चोरी कर राहगीरों को बेच देता था। वह नशे का आदी है।
नशे की लत को पूरा करने के लिए वह ऐसा करता था। पुलिस का दावा है कि आरोपी की गिरफ्तारी से पांच आपराधिक मामले सुलझ गए हैं।
यह भी पढ़ें : CM रेखा गुप्ता के निरीक्षण के बाद हरकत में अधिकारी, प्रिंसिपलों को कड़ी चेतावनी; अब करने होंगे ये काम
