Move to Jagran APP

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो में मच्छरों से यात्री परेशान, वायरल हुआ वीडियो

दिल्ली मेट्रो में यात्री मच्छरों की समस्या से परेशान हो रहे है। मेट्रो में मच्छरों से परेशान यात्रियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि चलती मेट्रो में मच्छरों से परेशान दिख रहे हैं। इसलिए यात्री गमछे रूमाल और हाथों से मच्छरों को भगाते दिख रहे हैं। लोगों ने डीएमआरसी से मदद की गुहार लगाई है।

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Abhishek Tiwari Sun, 21 Apr 2024 01:46 PM (IST)
Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो में मच्छरों से यात्री परेशान, वायरल हुआ वीडियो
Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो में मच्छरों से यात्री परेशान, वायरल हुआ वीडियो

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में कई तरह के रील और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। अभी मेट्रो में मच्छरों से परेशान यात्रियों का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखने के बाद लोग मेट्रो की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

यह वायरल वीडियो ग्रे (द्वारका- नजफगढ़- ढांसा बार्डर) कॉरिडोर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि चलती मेट्रो में मच्छरों से परेशान दिख रहे हैं। इसलिए यात्री, गमछे, रूमाल और हाथों से मच्छरों को भगाते दिख रहे हैं।

शाम होते ही बढ़ जाती है मच्छरों से परेशानी

वैसे इन दिनों पूरी दिल्ली में मच्छरों का आतंक बढ़ा हुआ है। क्योंकि मौजूदा समय में मौसम मच्छरों की उत्पत्ति के अनुकूल बना है। इसलिए अभी मच्छरों की उत्पत्ति बढ़ी हुई है। इस वजह से शाम होते ही मच्छरों से परेशानी बढ़ जाती है।

मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो का गेट खुलने के दौरान मच्छर मेट्रो में प्रवेश कर जाते हैं। पहले भी ग्रे लाइन और ब्लू लाइन पर इंद्रप्रस्थ से यमुना बैंक स्टेशन के बीच मेट्रो में मच्छरों की परेशानी की सामने आ चुकी है। लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मच्छरों की उत्पत्ति रोकने कि लिए जरूरी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।