विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Metro: अटक रही दिल्ली की लाइफलाइन, साढ़े चार माह में मेट्रो में तकनीक खराबी की 15 घटनाएं

By Prateek KumarEdited By:
Published: Mon, 12 Sep 2022 10:23 PM (IST)

Delhi Metro Technical Fault येलो लाइन पर सुबह 10.07 बजे परिचालन सामान्य होने के बाद भी यात्रियों की परेशानी तत्काल ...और पढ़ें

Delhi Metro Technical Fault: यात्रियों को स्टेशनों पर भीड़ के कारण मेट्रो के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
Delhi Metro Technical Fault: यात्रियों को स्टेशनों पर भीड़ के कारण मेट्रो के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। Delhi Metro Technical Fault: येलो लाइन पर सुबह 10.07 बजे परिचालन सामान्य होने के बाद भी यात्रियों की परेशानी तत्काल पूरी तरह खत्म नहीं हुई। स्टेशनों पर भीड़ के कारण यात्रियों को दोपहर करीब 12.30 बजे तक सफर में परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि, यात्रियों को स्टेशनों पर भीड़ के कारण मेट्रो के लिए इंतजार करना पड़ रहा था।

ट्वीट कर यात्रियों ने बयां किया दर्द

अखिल श्रीवास्तव नामक यात्री ने 11:05 बजे ट्वीट कर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) से यह शिकायत करते हुए कहा कि 40 मिनट से सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश के लिए लाइन में खड़े हैं। इसे सामान्य सेवा नहीं कहा जा सकता है। राजकुमार नामक यात्री ने कहा कि सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म पर जाने के लिए लंबी लाइन है। विपुल सिंह ने कहा कि घिटोरनी स्टेशन के गेट 10.36 बजे भी बंद है। रिषभ यादव ने कहा कि अर्जन गढ़ स्टेशन पर प्रवेश के लिए 40 मिनट इंतजार करना पड़ा।

साढ़े चार माह में मेट्रो में तकनीक खराबी की 15 घटनाएं

  • 12 सितंबर- येलो लाइन पर करीब साढ़े चार घंटे परिचालन प्रभावित।
  • 22 अगस्त- एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर तकनीकी कारण से परिचालन प्रभावित हुआ।
  • 20 जुलाई- मजेंटा लाइन पर जसोला विहार शाहीन बाग से बोटेनिकल गार्डन तक शाम में परिचालन प्रभावित।
  • 19 जुलाई- ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी के इंद्रप्रस्थ से यमुना बैंक के बीच मेट्रो का परिचालन प्रभावित।
  • 27 जून- रेड लाइन पर इंद्रलोक से पीतमपुरा के बीच करीब 40 मिनट परिचालन प्रभावित रहा।
  • 21 जून- यलो इन पर ओएचई टूटने से एक घंटे परिचालन प्रभावित।
  • 19 जून- ब्लू लाइन पर मेट्रो ट्रेन में तकनीकी खराबी से कुछ देर परिचालन प्रभावित।
  • 11 जून- वायलेट लाइन पर सिग्नल में खराबी से सवा दो घंटे परिचालन प्रभावित।
  • नौ जून- ब्लू लाइन ओएचई टूटने के कारण सुबह में तीन घंटे परिचालन प्रभावित।
  • नौ जून- रेड लाइन पर शाम में तकनीकी खराबी होने से करीब 45 मिनट परिचालन प्रभावित।
  • छह जून- ब्लू लाइन पर ओएचई टूटने से करीब डेढ़ घंटा परिचालन प्रभावित।
  • 21 मई- एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर तकनीकी खराबी से आधा घंटा परिचालन प्रभावित।
  • 20 मई- ब्लू लाइन पर तकनीकी खराबी से करीब डेढ़ घंटा मेट्रो का परिचालन प्रभावित।
  • 19 मई- ब्लू लाइन पर तकनीकी खराबी से अक्षरधाम से मयूर विहार फेज एक के बीच कुछ देर परिचालन प्रभावित।
  • 12 मई- वायलेट लाइन पर तकनीकी खराबी से करीब दो घंटे परिचालन प्रभावित।