विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Metro ने UP-बिहार के लोगों के लिए बड़ा फैसला, नई दिल्ली और आनंद विहार स्टेशन से शुरू की खास सुविधा

Published: Sat, 09 Nov 2024 06:52 PM (IST)

दिल्ली मेट्रो ने छठ पूजा के बाद बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली और आनंद विहार मेट्रो स्टेशनों ...और पढ़ें

छठ पूजा के बाद बिहार से आने लोगों ने दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने मेट्रो के फेरे बढ़ा दिए।
छठ पूजा के बाद बिहार से आने लोगों ने दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने मेट्रो के फेरे बढ़ा दिए।

HighLights

  1. छठ पूजा के बाद यूपी-बिहार से आने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ेगी
  2. दो दिन सामान्य दिनों के मुकाबले सुबह में जल्दी मेट्रो ट्रेनें उपलब्ध होंगी

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। छठ पूजा के बाद बिहार से आने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ेगी। इसके मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने मेट्रो के फेरे बढ़ा दिए हैं। साथ ही नई दिल्ली और आनंद विहार मेट्रो स्टेशन से दो दिन सामान्य दिनों के मुकाबले सुबह में जल्दी मेट्रो ट्रेनें उपलब्ध होंगी। शनिवार से ही यह सुविधा शुरू कर दी गई है।

डीएमआरसी के अनुसार दस और 11 नवंबर को नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से पहली मेट्रो सुबह सवा पांच बजे और आनंद विहार मेट्रो स्टेशन से पहली मेट्रो साढ़े पांच बजे उपलब्ध होगी, क्योंकि बिहार से आने वाली ट्रेनें नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशन ही पहुंचती हैं।

लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में नहीं होगी परेशानी

इस वजह से इन दोनों रेलवे स्टेशनों के नजदीक स्थित मेट्रो स्टेशनों से मेट्रो उपलब्धता का समय घटा गया है, ताकि छठ पूजा के बाद दिल्ली वापस आने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा हो सके। सामान्य दिनों में नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से पहली मेट्रो 5:46 बजे और आनंद विहार से पहली मेट्रो सुबह 6:04 बजे उपलब्ध होती है।

सभी इंटरचेंज स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा

एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया, "छठ पूजा के बाद दिल्ली-एनसीआर लौटने वाले यात्रियों की सेवा के लिए दिल्ली मेट्रो 9 से 11 नवंबर तक सुबह के समय अतिरिक्त ट्रेनें चला रही है। विशेष रूप से नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों को कनेक्टिविटी दिया जाएग।" इसमें कहा गया है कि सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधाएं उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली में उधर आठ युवतियों का चल रहा था अश्लील डांस, इधर पांच पुलिसकर्मी हो गए निलंबित; जानें पूरा मामला