Move to Jagran APP

Delhi Metro: नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी से सीधे द्वारका के लिए नहीं मिलेगी ब्लू लाइन, मेट्रो ने बताया ये कारण

Delhi Metro जो यात्री ब्लू लाइन पर बैठकर सीधे द्वारका तक सफर करते थे अब शनिवार को उनको यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन बदलना होगा उसके बाद वो द्वारका तक जा पाएंगे। इलेक्ट्रानिकी सिटी से चलने वाली मेट्रो यमुना बैंक पर पहुंचने के बाद वहां से आगे नहीं जाएगी।

By Jagran NewsEdited By: Vinay Kumar TiwariPublished: Fri, 30 Sep 2022 04:13 PM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 04:13 PM (IST)
Delhi Metro: नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी से सीधे द्वारका के लिए नहीं मिलेगी ब्लू लाइन, मेट्रो ने बताया ये कारण
Delhi Metro: ट्रैक में मरम्मत किए जाने की वजह से यमुना बैंक तक सेवाएं मिलेंगी।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Delhi Metro Blue Line News: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन की सेवा का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों के लिए उनके काम की खबर है। कल यानि शनिवार को इलेक्ट्रानिकी सिटी से सीधे द्वारका तक जाने वाली ब्लू लाइन की सेवाएं प्रभावित रहेंगी, जो यात्री ब्लू लाइन पर बैठकर सीधे द्वारका तक सफर करते थे अब शनिवार को उनको यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन बदलना होगा उसके बाद वो द्वारका तक जा पाएंगे। इलेक्ट्रानिकी सिटी से चलने वाली मेट्रो यमुना बैंक पर पहुंचने के बाद वहां से आगे नहीं जाएगी।

loksabha election banner

डीएमआरसी के सीपीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि शनिवार को मेट्रो ट्रैक की मरम्मत की वजह से ट्रेन सेवाएं बाधित रहेंगी मगर रविवार को उन्हें सामान्य कर दिया जाएगा। मेट्रो यात्री रविवार को फिर से इन ट्रेनों का इस्तेमाल कर सीधे द्वारका तक जा पाएंगे।

उन्होंने बताया कि ब्लू लाइन यानी लाइन-3/4 (द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी (एनईसी)/वैशाली) पर यमुना बैंक और अक्षरधाम सेक्शन के बीच ट्रैक रखरखाव कार्य करने के लिए 2 अक्टूबर 2022 (रविवार) तक सुबह ट्रेन सेवाएं निम्नलिखित योजना के अनुसार चलती रहेंगी।

ट्रेन सेवाएं शुरू होने से दोपहर 2.00 बजे तक नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से द्वारका/द्वारका सेक्टर-21 के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा नहीं होगी। इस दौरान नोएडा इलैक्ट्रोनिक सिटी से द्वारका/द्वारका सैक्टर-21 तक रेल सेवा दो लूपों में संचालित होगी। द्वारका सेक्टर-21 से यमुना बैंक तक एक लूप में तथा यमुना बैंक से नोएडा इलैक्ट्रोनिक सिटी तक सेवाएं दूसरे लूप में चलेंगी।

यह भी पढ़ें- Arvind Kejriwal VIDEO: CM अरविंद केजरीवाल ने बताया- सर्दियों में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए क्या है पूरा विंटर एक्शन प्लान, 15 पाइंट्स भी बताए

यह भी पढ़ें- Court News: 11 साल पहले झगड़ा, सात साल चली सुनवाई, अब हुए दोषी करार, 10 अक्टूबर को सजा पर होगी बहस

इस लाइन के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने वाले यात्रियों को इस दौरान यमुना बैंक में ट्रेन बदलनी होगी। द्वारका सेक्टर-21 से वैशाली के लिए ट्रेन सेवाएं रविवार को अपनी समय सारिणी के अनुसार उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान ट्रैक की मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा उसके बाद यात्री सीधे द्वारका तक सफर कर पाएंगे। मालूम हो कि इससे पहले भी कई बार ट्रैक पर ओवरहेड वायर में समस्या आ जाने की वजह से मेट्रो के संचालन पर काफी असर पड़ा था। कई यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.