विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली मेट्रो बनी सबकी पसंद, एक साल में सर्वाधिक 200 करोड़ बार लोगों ने की यात्रा; एक जनवरी को भी बना नया रिकॉर्ड

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Sonu Suman
Published: Thu, 18 Jan 2024 07:25 PM (IST)

दिल्ली मेट्रो इन दिनों सफर करने के लिए लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। इस वजह से मेट्रो ...और पढ़ें

दिल्ली मेट्रो में एक साल में सर्वाधिक 200 करोड़ बार हुई यात्रा।
दिल्ली मेट्रो में एक साल में सर्वाधिक 200 करोड़ बार हुई यात्रा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में इन दिनों कोरोना से पहले की तुलना में अधिक यात्री सफर करने लगे हैं। इस वजह से मेट्रो में पहली बार साल भर में सफर करने वाले यात्रियों की यात्राएं 200 करोड़ (दो अरब) के पार पहुंच गई है, जो अब तक सर्वाधिक है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

डीएमआरसी की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019 में कोरोना से पहले मेट्रो में वर्ष भर में 185 करोड़ यात्राएं यात्रियों ने मेट्रो में की थी। तब मेट्रो में प्रतिदिन 50.5 लाख यात्राएं (पैसेंजर जर्नी) करते थे। इसका कारण यह है कि फेज तीन के पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार) और मजेंटा लाइन (बॉटेनिकल गार्डन-जनकपुरी पश्चिम) कॉरिडोर पर मेट्रो का परिचालन शुरू होने से मेट्रो में यात्रियों की संख्या बढ़ी थी। लेकिन मार्च 2020 में कोरोना का संक्रमण शुरू होने के कारण लंबे समय तक मेट्रो का परिचालन बंद रहा था।

ये भी पढ़ें- Parliament Security Breach: कोर्ट ने नीलम आजाद को जमानत देने से किया इनकार, पुलिस ने कहा- आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य

कोरोना के बाद यात्रियों की घटी संख्या

बाद में मेट्रो का परिचालन शुरू होने पर भी मेट्रो में एक सीट छोड़कर यात्रियों के बैठने की व्यवस्था थी। इस वजह से बहुत कम क्षमता के साथ मेट्रो का परिचालन हो रहा था। इस वजह से मेट्रो में यात्रियों की संख्या घट गई थी। लेकिन पिछले वर्ष 2023 में प्रतिदिन 55.7 लाख यात्राएं यात्रियों ने की। इससे वर्ष भर में मेट्रो में करीब 203 करोड़ यात्राएं यात्रियों ने की।

जनवरी में 67 लाख यात्राएं हुई

मौजूदा समय में एनसीआर में मेट्रो का नेटवर्क 393 किलोमीटर व 288 मेट्रो स्टेशन है, जिसमें गुरुग्राम का रैपिड रेल कॉरिडोर और नोएडा का एक्वा लाइन शामिल है। इस बार पहली जनवरी को मेट्रो में 67 लाख यात्राएं यात्रियों ने की थी। इससे पहले एक जनवरी को इतने अधिक संख्या में यात्रियों ने मेट्रो में सफर नहीं की थी।

मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की वार्षिक पैसेंजर यात्रा (करोड़ में) और दैनिक पैसेंजर यात्रा (लाख में)

वर्ष वार्षिक पैसेंजर यात्रा दैनिक पैसेंजर यात्रा
2023 203 55.7
2022 149 41.0
2021 79.9 23.7
2020 57.9 29.4
2019 185 50.5

ये भी पढ़ें- अयोध्या में 'प्राण प्रतिष्ठा' कार्यक्रम को लेकर दिल्ली में बैंड पार्टी की चांदी, ढोल-बाजे की डिमांड में आई बेतहाशा तेजी