Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Mayor Election: कौन हैं शैली ओबेरॉय? जिन्हें AAP ने बनाया दिल्ली के मेयर पद का उम्मीदवार

    By GeetarjunEdited By:
    Updated: Fri, 23 Dec 2022 06:37 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के मेयर (महापौर) पद के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। आप ने पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र के ईस्ट पटेल नगर (वार्ड नंबर 86) से जीत कर आईं शैली ओबराय को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है।

    Hero Image
    कौन हैं शैली ओबेरॉय? जिन्हें AAP ने बनाया दिल्ली के मेयर पद का उम्मीदवार

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के मेयर (महापौर) पद के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। आप ने पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र के ईस्ट पटेल नगर (वार्ड नंबर 86) से जीत कर आईं शैली ओबराय को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है। वहीं, डिप्टी मेयर पद के लिए आले मोहम्मद इकबाल के नाम पर मुहर लगी है, जिन्होंने चांदनी महल वार्ड नंबर 76 से चुनाव जीता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं शैली ओबेरॉय?

    शैली ओबेरॉय दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 86 से पार्षद हैं। 39 साल की शैली ओबेरॉय पेशे से प्रोफेसर हैं। उन्होंने पीएचडी तक की पढ़ाई की है। वो पहली बार पार्षद चुनी गई हैं। शैली ओबेरॉय ने मात्र 269 वोटों से चुनाव जीती थीं। उन्होंने पटेल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 86 से बीजेपी की दीपाली कपूर को हराया था।

    आपको बता दें कि 7 दिसंबर को एमसीडी चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे। आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें और बीजेपी ने 104 सीटें जीती थीं। वहीं कांग्रेस को 9, जबकि अन्य को 3 सीटें मिली थीं।

    भाजपा नहीं उतारेगी अपना उम्मीदवार

    दिल्ली बीजेपी पहले ही ऐलान कर चुकी है कि वह मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। एमसीडी में मेयर बनाने के लिए 126 के आकंड़े की जरूरत है। दिल्ली नगर निगम के मेयर के लिए 6 जनवरी 2023 को मतदान होगा। इसके लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी तारीख 27 दिसंबर 2022 है।

    ये भी पढ़ें- Delhi AAP: शैली ओबरॉय होंगी AAP की महापौर पद की उम्मदीवार, डिप्टी मेयर के लिए आले मोहम्मद इकबाल का नाम फाइनल

    6 जनवरी को पहली बैठक बुलाने की एलजी ने दी मंजूरी

    इससे पहले हाल ही में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 6 जनवरी 2023 को नगर निगम की पहली बैठक बुलाने के प्रस्ताव को हाल में मंजूरी दी है। इसके बाद दिल्ली नगर निगम ने कहा था कि एमसीडी के महापौर, उप महापौर और सदन की स्थायी समिति के छह सदस्यों के पदों के लिए चुनाव 6 जनवरी को दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक के 11 बजे होगी।

    दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव सीक्रेट बैलेट के जरिए होगा। एमसीडी में मेयर का कार्यकाल 1 अप्रैल से लेकर 31 मार्च तक के लिए होता है। इसलिए पहले महापौर का कार्यकाल सिर्फ 31 मार्च तक के लिए होगा।

    हर बार अप्रैल में होता मेयर के लिए चुनाव

    दिल्ली नगर निगम एक्ट के अनुच्छेद 35 के तहत सदन की बैठक अप्रैल में होती है। जिसमें मेयर चुना जाता है। दिल्ली में मेयर सिर्फ एक साल के लिए होता है। अप्रैल में हर बार मेयर के लिए चुनाव किया जाता है, जिसे पार्षद चुनते हैं। इस साल दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के कारण चुनाव देरी से हुए, जिस कारण दिल्ली को पहला मेयर सिर्फ तीन महीने के लिए मिलेगा।

    पहला और तीसरा वर्ष महापौर के लिए होता है आरक्षित

    दिल्ली में पहला महापौर महिला पार्षद में से ही होता है। क्योंकि पहला वर्ष महिला महापौर के लिए आरक्षित है, जबकि तीसरा वर्ष अनुसूचित जाति से सदस्य चुनकर आए पार्षद के लिए यह पद आरक्षित होता है। सदन की पहली बैठक के बाद मेयर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होती है। पहले नामांकन और उसके बाद पार्षद मेयर का चुनाव करते हैं।

    महापौर के चुनाव में इन्हें है वोटिंग का अधिकार

    वहीं, नगर निगम सदन के सदस्य दिल्ली लोकसभा के सांसद, राज्यसभा के तीन सासंद और दिल्ली विधानसभा के मनोनीत 13 विधायक भी होते हैं। इन्हें भी महापौर व उप महापौर पद पर वोटिंग का अधिकार होता है। लोकसभा (7), राज्यसभा (3), विधानसभा सदस्यों (13) और पार्षदों की संख्या (250) मिलाकर कुल आंकड़ा 272 हो जाता है। इस तरह बहुमत की संख्या 137 हो जाती है। दिल्ली के मेयर को चुनने के लिए 137 वोटों की जरूरत होगी।