विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi AAP: शैली ओबरॉय होंगी AAP की महापौर पद की उम्मदीवार, डिप्टी मेयर के लिए आले मोहम्मद इकबाल का नाम फाइनल

By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
Published: Fri, 23 Dec 2022 12:26 PM (IST)

आम आदमी पार्टी की तरफ से मेयर पद के लिए शैली ऑबेराय को उम्मीदवार बनाया गया है। दिल्ली नगर निगम ...और पढ़ें

शैली वार्ड क्रमांक 86 पार्षद चुनी गई थी।
शैली वार्ड क्रमांक 86 पार्षद चुनी गई थी।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। आम आदमी पार्टी की तरफ से मेयर पद के लिए शैली ऑबेराय को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, डिप्टी मेयर पद के लिए आले मोहम्मद इकबाल के नाम पर मुहर लगी है। दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप की जीत के बाद सबकी निगाहें टिकी हुई थी की AAP मेयर पद के लिए किसे उम्मीदवार बनाता है। लंबे मंथन के बाद AAP ने शैली ऑबेराय को अपना उम्मीदवार बनया है। शैली वार्ड क्रमांक 86 से पार्षद चुनी गई थी। वहीं, इकबाल ने चांदनी महल वार्ड नंबर 76 से चुनाव जीता था। 

डिप्टी मेयर पद के लिए इकबाल उम्मीदवार

हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में AAP ने 250 सीटों में से 134 जीती थी। वहीं, चुनाव में भाजपा को 104 सीटें मिलीं थी। इस तरह से AAP के पास MCD में बहुमत है। मेयर चुनाव में आप के जीतने के सबसे अधिक संभावना है।  6 जनवरी 2023 को नगर निगम की पहली बैठक प्रस्तावित है। इसी बैठक में मेयर और डिप्टी मेयर पर पर मुहर लग सकती है। 

यह भी पढ़ें- MCD Election 2022: AAP की टेंशन खत्म, भाजपा ने दिल्ली के मेयर की रेस से खुद को किया बाहर

BJP की अगली चाल पर सबकी नजर

दिल्ली नगर निगम चुनाव में 250 सीटों में से भाजपा ने 104 सीटें जीतीं थी। दूसरे नंबर रहने के बावजूद भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीया की ओर से मेयर पद के लिए ताल ठोकी गई थी। उन्होंने संकेत दिए थे कि चंड़ीगढ़ की तर्ज पर दिल्ली में भी दूसरे नंबर पर होने के बावजूद मेयर बनाया जा सकता है। इसके बाद दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई थी। दोनों पार्टियों की ओर से हॉर्स ट्रेडिंग की खबरे भी आई।  

यह भी पढ़ें- Delhi MCD Election: दिल्ली मेयर पद के लिए फंसा पेंच, जानिए नए महापौर की ताजपोशी में लगेगा कितना वक्त