विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MCD Elections: वोटिंग के बाद हार-जीत की सीटों का आकलन कर रहे नेता, BJP ने चौथी बार मेयर बनाने का किया दावा

By Nidhi VinodiyaEdited By:
Published: Mon, 05 Dec 2022 08:04 AM (IST)

Delhi MCD Election 2022 दिल्ली नगर निगम के लिए रविवार को मतदान खत्म होते ही कयासों का दौर भी शुरू ...और पढ़ें

Delhi MCD Election 2022: नेता हार-जीत कि सीटों का कर रहे आकलन
Delhi MCD Election 2022: नेता हार-जीत कि सीटों का कर रहे आकलन

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता: दिल्ली नगर निगम के लिए रविवार को मतदान खत्म होते ही कयासों का दौर भी शुरू हो गया। आम आदमी पार्टी (आप), भाजपा एवं कांग्रेस तीनों ही प्रमुख दलों के नेता हार- जीत वाली सीटों का आकलन करने में जुट गए हैं।

चूंकि अबकी बार किसी भी राजनीतिक पार्टी के पक्ष में लहर वाली स्थिति नहीं थी तो शत- प्रतिशत सटीकता के साथ किसी के लिए दावा कर पाना भी इतना सहज नहीं लग रहा। यही वजह है कि मतदान के दौरान और बाद में भी सभी दलों की ओर से लगातार मत प्रतिशत का आंकड़ा लिया जाता रहा।

AAP का मतदान से पहले 200 सीटें जीतने का दावा 

जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी द्वारा मतदान से पूर्व 200 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया जा रहा था। लेकिन मतदान के बाद पार्टी की ओर से ऐसा कोई अधिकृत बयान या दावा साझा नहीं किया गया है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि आंतरिक स्तर पर सर्वे कराया जा रहा है। इसके बाद ही सही मायनों में तस्वीर साफ हो पाएगी।

भाजपा मतदान के बाद भी उत्साहित लग रही है। पार्टी को भरोसा है कि वह चुनाव परिणाम वाले दिन 126 सीटों के उस जादुई आंकड़े के आसपास पहुंच ही जाएगी, जो मेयर बनाने के लिए चाहिए।

भाजपा चौथी बार मेयर बनाने जा रही - आदेश गुप्ता

मतदान के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता का यह अधिकृत बयान इसकी पुष्टि भी करता है। उनका दावा है कि भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ चौथी बार मेयर बनाने जा रही है। वहीं कांग्रेस भी मतदान पश्चात की स्थितियों का आकलन कर रही है। वैसे भाजपा की तरह कांग्रेस भी थोड़ा उत्साहित है।

पार्टी सूत्रों का दावा है कि मुस्लिम बाहुल इलाकों में कांग्रेस की स्थिति खूब मजबूत रही है। इसके अलावा और भी अनेक सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार मुकाबले में रहे हैं। पार्टी को यह भी उम्मीद है कि 2017 के निगम चुनाव में पार्टी ने 31 सीटें जीती थी। अगर इस बार इतनी सीटें नहीं भी आई तो पार्टी का मत प्रतिशत बढ़ना तय है। वैसे पार्टी सूत्र सीटें बढ़ने के चमत्कार की भी आस लगाए बैठे हैं।

MCD Election: दिल्ली में 'जहां झुग्गी-वहीं मकान' योजना का चला जादू, इसके नाम पर खूब पड़े वोट