विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए BJP बढ़ाएगी इंटरनेट पर सक्रियता, नमो साइबर योद्धा बनाने की आज से होगी शुरुआत

By Jagran NewsEdited By: JP Yadav
Published: Wed, 02 Nov 2022 09:06 AM (IST)

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 50000 डिजिटल योद्धा तैयार किए हैं। ये सभी आम ...और पढ़ें

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की फाइल फोटो।
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिसंबर में संभावित दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तरह से कमर कस ली है। इस कड़ी में सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ जंग लड़ने के लिए भाजपा (BJP) का नया शस्त्र नमो साइबर योद्धा (NCY) के रूप में तैयार हो रहा है।

भाजपा नमो साइबर योद्धा बनाने की मुहिम की आधिकारिक शुरुआत बुधवार से कर रही है। इस बाबत दिल्ली के पंत मार्ग स्थित दिल्ली भाजपा के कार्यालय पर कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के साथ आशीष सूद (संयोजक, एमसीडी चुनाव समिति, भाजपा) भी मौजूद रहेंगे। 

तैयार होंगे 50,000 डिजिटल योद्धा

दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव (MCD Election 2022)में भाजपा आम आदमी पार्टी से इंटरनेट पर जंग लड़ने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दे रही है। जानकारी के मुताबिक भाजपा ने चुनावों के लिए 50,000 डिजिटल योद्धा तैयार किए हैं। ये डिजिटल योद्धा इंटरनेट मीडिया पर मोदी सरकार की नीतियों का प्रचार करने के साथ-साथ विरोधियों पार्टियों को तथ्यों के साथ जवाब देने का काम करेंगे।

पीएम मोदी की नीतियों का करेंगे बखान

हर चुनाव की तरह भाजपा दिल्ली के नगर निगम चुनाव (MCD Election 2022) को भी गंभीरता से ले रही है। आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया पर सक्रियता को देख भाजपा ने भी मन बना लिया है कि इंटरनेट पर जुटने वाले ट्रैफिक के समक्ष भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों का प्रचार करना जरूरी है। इस अभियान की जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रिय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला को सौंपी गई है।

भाजपा तैयार कर रही AAP के खिलाफ रणनीति

राजनीतिक पंडितों का मानना है कि भाजपा भले ही स्वयंसेवी पहल की बात कर रही हो, लेकिन इस पहल के पीछे दिल्ली में आने वाले नगर निगम चुनाव ही हैं। भाजपा चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस मुहिम में जोड़ कर आम आदमी पार्टी से इंटरनेट मीडिया पर भी जंग लड़ी जाए।