Move to Jagran APP

Delhi Mayor Election: दिल्ली को आज मिल सकता है नया मेयर, 10 प्वाइंट्स से जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

Delhi Mayor Election दिल्ली नगर निगम में आज तीसरी बार मेयर के चुनाव को लेकर बैठक होने वाली है जिसमें फिर से हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं। पिछली दोनों बैठकों में आप और भाजपा पार्षदों के बीच तीखी नोक-झोंक के देखते हुए बैठक को स्थगित कर दिया गया।

By Nitin YadavEdited By: Nitin YadavPublished: Mon, 06 Feb 2023 08:37 AM (IST)Updated: Mon, 06 Feb 2023 08:37 AM (IST)
Delhi Mayor Election: दिल्ली को आज मिल सकता है नया मेयर

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Mayor Election: दिल्ली निगम निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिलने जनादेश के बाद मेयर का चुनाव नहीं हो पा रहा है। सोमवार को एक बार फिर से मेयर चुने जाने को लेकर होने वाली तीसरी बैठक में भी हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं,  फिर से मनोनीत सदस्यों को लेकर हंगामा हो सकता है। बीते महीने भाजपा और आप के पार्षदों के बीच हुई झड़पों और नोक-झोंक के चलते बैठक को दो बार स्थगित कर दिया गया। 

loksabha election banner

अब तक निगम में क्या क्या हुआ

  • महापौर चुनाव के लिए तीसरी बार आज होगी निगम सदन की बैठक, दो बार कोशिश रही है विफल l
  • आप को आशंका, महापौर चुनाव में मनोनीत सदस्यों से कराई जा सकती है वोटिंग।
  • 4 दिसंबर, 2022 दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों पर आम चुनाव हुआ।
  • 7 दिसंबर को परिणाम में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला। आप को 134, भाजपा को 104 और तीन निर्दलीयों के साथ कांग्रेस को नौ सीटें मिली।
  • 6 जनवरी 2023 को दिल्ली नगर निगम की सदन की बैठक हुई जो कि पीठासीन अधिकारी की शपथ के बाद आप-भाजपा पार्षदों के हंगामे के चलते स्थगित हो गई।
  • 24 जनवरी को फिर से बैठक हुई। इसमें पार्षदों का शपथग्रहण हुआ, लेकिन फिर हंगामे के चलते बैठक स्थगित हो गई।
  • 26 जनवरी को आप ने महापौर चुनाव कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।
  • 30 जनवरी को दिल्ली नगर निगम महापौर चुनाव के लिए निगम ने 10 फरवरी का प्रस्ताव दिल्ली सरकार को भेजा। दिल्ली सरकार की ओर से 3, 4 और छह फरवरी का प्रस्ताव उपराज्यपाल को भेजा गया।
  • 1 फरवरी को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने महापौर चुनाव के लिए छह फरवरी की तारीख निर्धारित की।
  • 3 फरवरी सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका को आम आदमी पार्टी ने वापस लिया।

किसके पास हैं कितने सदस्य

भाजपा : 105 पार्षद, लोकसभा सांसद-  सात,  विधायक- एक

आम आदमी पार्टी : 135 पार्षद, लोकसभा सांसद- शून्य, राज्यसभा सदस्य- 3, विधायक- 13

कांग्रेस : 9

निर्दलीय: 1

यह लेंगे महापौर और उपमहापौर की वोटिंग में हिस्सा

250 निर्वाचित पार्षद सात लोकसभा सांसद तीन राज्यसभा सदस्य 14 विधायक स्थायी समिति के छह सदस्यों के लिए केवल 250 निर्वाचित पार्षद ही मतदान करेंगे।  

बता दें कि दिल्ली निगम निगम में 15 सालों से सत्ता संभाल रही भाजपा को आप आदमी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है, लेकिन बीजेपी  एमसीडी में अपना मेयर बनाने के लिए काफी दम खम के साथ लड़ रही है और आम आदमी पार्टी को चुनौती दे रही है।

यह भी पढ़ें: Delhi MCD: क्‍या दिल्‍ली को आज मिलेगा नया मेयर? नव निर्वाचित निगम सदन की तीसरी बैठक में हंगामे की आशंका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.