विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Kanjhawala Case: पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं, परिजनों को सौंपा शव; FSL रिपोर्ट का इंतजार

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Tue, 03 Jan 2023 03:55 PM (IST)

सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र के कंझावला मौत मामले में युवती के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया ...और पढ़ें

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव, रिपोर्ट में नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव, रिपोर्ट में नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र के कंझावला मौत मामले में युवती के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। दोपहर साढ़े तीन बजे करीब मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MAMC Hospital) से एंबुलेंस के जरिए शव को मृतका के घर ले जाया गया है। बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, अब एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है।

स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) एसपी हुडा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि युवती की कार से घसीटने से मौत हुई है। मौत का कारण सिर, रीढ़, बाएं फीमर, दोनों पैर में चोट के कारण खून बहना और सदमे से बताया गया है। यह चोटें कार से युवती को टक्कर मारने और घसीटे जाने के बाद आई हैं। साथ ही बताया कि पीड़िता के शरीर पर ऐसी कोई चोट नहीं है, जिससे लगे कि युवती के साथ दुष्कर्म हुआ हो। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट बाद में आएगी।

युवती के साथ थी उसकी दोस्त

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त सागर प्रीत हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बताया कि घटना के समय मृतका के साथ एक और युवती थी। उसके मुताबिक घटना के वक्त वो थी और उसे कोई चोट नहीं आई थी। अब हमारे पास एक चश्मदीद है। वह पुलिस का सहयोग कर रही है। उनका बयान 164 सीआरपीसी के तहत दर्ज किया गया है। एक्सीडेंट में दूसरी लड़की को ज्यादा चोट नहीं आई है। जब गाड़ी की टक्कर हुई तो वो डर गई थी, जिसकी वजह से उसने किसी को कुछ नही बताया। उसका घर घटना स्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर है। वह पैदल ही घर चली गई थी।

ये भी पढ़ें- Kanjhawala Case: हादसे के बाद उठने की कोशिश में कार में फंसी थी युवती, अगर ऐसा किया होता तो बच सकती थी जान

...तो बच जाती युवती की जान

जब युवती की स्कूटी से कार भिड़ी थी तो युवती ने गिरने के बाद उठने का प्रयास किया था। आरोपितों ने टक्कर के बाद कार नहीं रोकी, जिससे वह फिर से कार की चपेट में आ गई। इस बीच भी युवती ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया और कार के आगे का हिस्सा पकड़ लिया, लेकिन आरोपित कार को दौड़ाते रहे। इससे युवती की जींस कार के बोनट और पहियों के बीच किसी हिस्से में फंस गई और कुछ ही देर में उसकी जान चली गई। यह बात पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।