विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Hospital: ओखला के फोर्टिस एस्कार्ट्स ने ऑटो लिवर ट्रांसप्लांट को दिया अंजाम, करीब आठ घंटे तक चली सर्जरी

By Rajneesh kumar pandeyEdited By: Abhi Malviya
Published: Thu, 13 Apr 2023 01:23 AM (IST)

ओखला स्थित फोर्टिस एस्कार्ट्स द्वारा उत्तर भारत में पहली बार आटो लिवर ट्रांसप्लांट को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है। किर्गिस्तान ...और पढ़ें

फोर्टिस एस्कार्ट्स द्वारा उत्तर भारत में पहली बार आटो लिवर ट्रांसप्लांट को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है।
फोर्टिस एस्कार्ट्स द्वारा उत्तर भारत में पहली बार आटो लिवर ट्रांसप्लांट को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। ओखला स्थित फोर्टिस एस्कार्ट्स द्वारा उत्तर भारत में पहली बार आटो लिवर ट्रांसप्लांट को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है। किर्गिस्तान की 35 वर्षीय महिला मरीज के शरीर में यह सर्जरी की गई है। मरीज के पेट में पिछले करीब तीन महीनों से दर्द था।

डॉ. विवेक विज, चेयरमैन, लिवर ट्रांसप्लांट, फोर्टिस एस्कार्ट्स, ओखला के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने इस चुनौतीपूर्ण जटिल सर्जरी को अंजाम दिया। सर्जरी करीब आठ घंटे चली। मरीज को सर्जरी के बाद आठवें दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कांस्टीट्यूशन क्लब में प्रेस कांफ्रेंस कर अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी जानकारी दी गई।

डा. विवेक विज ने बताया कि मरीज की किर्गिस्तान में जांच की गई थी और उन्हें पैरासाइटिक इंफेक्शन एकिनोकाकिस मल्टीलोक्युलरिस से पीड़ित पाया गया। इसके चलते उनके लिवर में धीरे-धीरे ट्यूमर पनप रहा था। इसकी वजह से करीब 75 प्रतिशत लिवर को नुकसान पहुंच चुका था।

सीटी स्कैन में लिवर में इंफेक्शन और एक्यूट लिवर फेल होने की पुष्टि हुई। लिवर और आसपास के अन्य अंगों को भी को काफी नुकसान पहुंच चुका था, ऐसे में चिकित्सकों ने उनका आटो-लिवर ट्रांसप्लांट करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि सर्जरी के दौरान क्षतिग्रस्त लिवर को हटाकर उसकी जगह उनके लिवर के सामान्य भाग को वहां लगाया गया। मरीज के खुद के लिवर का हिस्सा इस्तेमाल करने का एक बड़ा फायदा यह हुआ कि सर्जरी के बाद उन्हें इम्युनोसप्रेसेंट दवाओं नहीं देनी पड़ी।

सर्जरी के बाद उनकी स्थिति में सुधार को देखते हुए, आपरेशन के आठ दिन बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। क्षतिग्रस्त लिवर को हटाना काफी चुनौतीपूर्ण था क्योंकि लिवर आसपास के अन्य महत्वपूर्ण शारीरिक संरचनाओं से जुड़ा था और इसे हटाने पर अन्य महत्वपूर्ण अंगों को भी खतरा था।

बिदेश चंद्र पाल, ज़ोनल डायरेक्टर, फोर्टिस एस्कार्ट्स, ओखला ने कहा कि यह हेल्थकेयर और मेडिकल साइंस की दुनिया में एक बड़ी उपलब्धि है। यह भारत में आटो लिवर ट्रांसप्लांट का दूसरा मामला है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।