यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'पत्नी की तबीयत ठीक नहीं' मनीष सिसोदिया की याचिका पर ED को नोटिस, मेडिकल ग्राउंड पर मांगी अंतरिम जमानत
Money Laundering Case आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में जमानत देने से इन्कार करने के राउज एवेन्यू ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में जमानत देने से इन्कार करने के राउज एवेन्यू कोर्ट के निर्णय को चुनौती देने वाली दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा है।
साथ ही इसी मामले में पत्नी की खराब स्वास्थ्य के आधार पर अंतरिम जमानत देने के आवेदन पर भी कोर्ट ने ईडी से जवाब दाखिल करने को कहा है।
मामले में अगली सुनवाई 11 मई को होगी। सिसोदिया की जमानत याचिका को निचली अदालत ने 28 अप्रैल को खारिज कर दिया था।
